जोश, रोष, उत्साह और जुनून के साथ सैंकड़ों ग्रामीणों ने किया बादेड़ से लाडनूं कूच, 15 किमी पैदल मार्च करके पहुंचेंगे एसडीएम ओफिस, सौंपेंगे ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जोश, रोष, उत्साह और जुनून के साथ सैंकड़ों ग्रामीणों ने किया बादेड़ से लाडनूं कूच,

15 किमी पैदल मार्च करके पहुंचेंगे एसडीएम ओफिस, सौंपेंगे ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन एवं नवसृजन को लेकर हुए असंतुलन के कारण उठा विवाद जल्दी से शांत होता नजर नहीं आ रहा है। यहां तहसील कार्यालय के सामने बादेड़ को पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर पिछली 4 दिसम्बर से चल रहा धरना-प्रदर्शन धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। सैंकड़ों महिलाओं के साथ धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन में भाग लेने के बाद अब ‘विशाल पैदल मार्च’ का आयोजन रखा गया है। इसके तहत संघर्ष समिति के आह्वान पर 13 दिसम्बर शनिवार को प्रातः 7 बजे ग्राम बादेड़ से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पैदल यात्रा शुरू की, जो करीब 15 किमी की दूरी पैदल तय करके लाडनूं उपखंड कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान सुबह-सुबह भारी ठंड व हवाओं के बावजूद ग्रामीणों में काफी जोश, रोष, उत्साह और जुनून जैसा नजर आ रहा था। पैदल मार्च में सभी गांववासी नारे लगाते हुए और अपने तेज-तर्रार रवैये का प्रदर्शन करते हुए रवाना हुए। वे सभी उपखंड कार्यालय के सामने धरनास्थल पर पहुंचेंगे और वहां उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग पूरी तरह से वाजिब है और मांग पूरी नहीं होने तक उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। उनका यह आंदोलन निरन्तर अधिक तेज होता रहेगा। अब तक इन ग्रामीणों द्वारा प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर व उपखण्ड अधिकारी को लगातार प्रतिदिन ज्ञापन दिए जाते रहे हैं और यह दौर थमने वाला नहीं है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now