आध्यात्मिक शिक्षा व धर्म के प्रति आस्था बढ़ने से होता है बच्चों में अच्छे संस्कारों का निर्माण- डीईओ देथा, लाडनूं के सांवराद गांव में सरकारी स्कूल में सरस्वती मंदिर व प्रतिमा की हुई प्राणप्रतिष्ठा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आध्यात्मिक शिक्षा व धर्म के प्रति आस्था बढ़ने से होता है बच्चों में अच्छे संस्कारों का निर्माण- डीईओ देथा,

लाडनूं के सांवराद गांव में सरकारी स्कूल में सरस्वती मंदिर व प्रतिमा की हुई प्राणप्रतिष्ठा

रामसिंह रैगर, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजीतसिंह देथा ने कहा कि सांवराद तपोभूमि व धार्मिक भूमि है, जहां पर सरकारी स्कूल परिसर में सरस्वती माता का मन्दिर व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इससे बच्चों में आध्यात्मिक शिक्षा व धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी व अच्छे संस्कारों का निर्माण होगा। बच्चों का शिक्षित के साथ संस्कारवान होना आवश्यक है। वे यहां तहसील के ग्राम सांवराद स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। समारोह संत भजनानन्द महाराज व केवलानन्द महाराज के सान्निध्य में हुआ। इस स्कूल में कार्यरत शिक्षक जगदीश सिंह राजपुरोहित परिवार के आर्थिक सौजन्य से यह सरस्वती माता का मन्दिर व मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर पंडित मूलचंद शर्मा जाखली ने विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना व हवन (यज्ञ) करवाया। यज्ञ में श्रवण सिंह राजपुरोहित, केन्द्रपाल सिंह तथा अतिथियों व स्टॉफ के सदस्यों ने आहुतियां प्रदान की।

तापड़िया ट्रस्ट की शिक्षा सेवाओं का किया गया उल्लेख व सराहना

कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) प्रह्लाद नरानिया ने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं को मध्यनजर रखते हुए सभी बच्चों को अपने लक्ष्यों को तय करके सफलता अर्जित करनी चाहिए। इससे वे अपने परिवार व स्कूल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि लाडनूं तहसील में सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ के भामाशाह बजरंगलाल तापड़िया व महावीर तापड़िया ने सभी सरकारी स्कूलों में भौतिक संसाधन व शिक्षक लगाकर सरकारी स्कूलों को नया जीवनदान देने का कार्य किया है। यह पूरे राजस्थान में एकमात्र फाउण्डेशन है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल कार्य किया है। यहां एसआईआर में सांवराद पीईईओ क्षेत्र का शानदार कार्य रहा, जिसके लिए प्राचार्य चन्द्रसिंह के नेतृत्व में सुपरवाइजर रविंद्रसिंह की देखरेख में प्रथम स्थान पर रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रसिंह ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय का पूरा स्टॉफ बेहतर से बेहतर कार्य कर रहा है। स्कूल में बोर्ड 10 व 12 कक्षाओं की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

इन अतिथियों का किया गया सम्मान

समारोह में मुख्य अतिथि डीईओ अजीत सिंह देथा के अलावा लाडनूं सीबीईओ प्रहलादराय नरानिया, एसीबीईओ कल्याणसिंह, सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ के समन्वयक दिलीपसिंह चौहान, राउमावि छपारा प्राचार्य हितेंद्र कुमार भास्कर, भींचवा पीईईओ ओमप्रकाश राजपुरोहित, दताऊ पीईईओ प्रेमाराम ढाका, श्रवणसिंह राजपुरोहित, ओंकार सिंह, प्रकाशसिंह पनेर, बलवीरसिंह व ग्राम पंचायत के प्रशासक सुधीर चोटिया भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का साफा व माल्यार्पण करके स्कूल की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रकाश मीणा, मदनसिंह चारण, गोविन्दसिंह, बिशनसिंह, सीताराम शर्मा, खुमाणीराम शर्मा, रघुवीरसिंह, जगदीश सिंह, व्याख्याता पूजा कुमारी शर्मा, कालूसिंह, झब्बर मल, विनीता स्वामी, सुमन रेवाड़, विनीता, भंवरलाल गुर्जर, रामावतार स्वामी, ओमप्रकाश, जगदीश भाटी, दलीपसिंह, केशरमल जांगिड़, माधोसिंह, सुमित्रा ठोलिया, रामस्वरूप, जगदीश राजपुरोहित, बीरबल मीणा, जितेन्द्रसिंह, अनिल कुमार गिल, लीला स्वामी, गोपालसिंह झेकरिया, सन्दीप आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रामसिंह ने किया। आभार ज्ञापन प्राचार्य चन्द्रसिंह ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now