पहले से अधिक दायित्वपूर्ण बनी है भारतीय न्याय व्यवस्था- जस्टिस अरुण भंसाली, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भंसाली का लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में किया गया स्वागत-सम्मान, विश्वविद्यालय के यूनिक पाठ्यक्रमों पर जताया हर्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पहले से अधिक दायित्वपूर्ण बनी है भारतीय न्याय व्यवस्था- जस्टिस अरुण भंसाली,

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भंसाली का लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में किया गया स्वागत-सम्मान, विश्वविद्यालय के यूनिक पाठ्यक्रमों पर जताया हर्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली के लाडनूं आगमन पर यहां जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ द्वारा उनका भावभीना स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनसे न्यायिक प्रणाली में हो रहे परिवर्तनों के बारे में विशेष चर्चा की और बताया कि ज्यूडिशियरी अब पहले से अधिक दायित्वपूर्ण बनी है। जस्टिस भंसाली आचार्य महाश्रमण के ही अनुयायी हैं एवं वे उनके दर्शन करने के लिए ही लाडनूं आए थे। लाडनूं में उन्होंने जैन विश्व भारती के सम्पूर्ण परिसर एवं विश्वविद्यालय का अवलोकन किया। यहां स्थित विशाल लाइब्रेरी और आर्ट गैलरी आदि को देख कर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। समूचे विश्वविद्यालय परिसर एवं उसके कार्यालय की सुंदरता को उन्होंने विशेष बताया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने उन्हें जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों और व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। जस्टिस भंसाली ने विश्वविद्यालय के यूनिक पाठ्यक्रमों विशेषकर प्राकृत, संस्कृत, योग, अहिंसा एवं जैन विद्या के लिए दी जा रही सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित राजस्थानी भाषा एवं साहित्य तथा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की और उन पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर जैन विश्व भारती के संयोजक धर्म चंद लूंकड़, जोधपुर से राहुल सिंघवी आदि उनके साथ रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now