जीवन में गुरु होना आवश्यक -कथावाचक खांडल, गणमान्य दानदाताओं और मीडियाकर्मी का हुआ सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जीवन में गुरु होना आवश्यक -कथावाचक खांडल,
गणमान्य दानदाताओं और मीडियाकर्मी का हुआ सम्मान
मूण्डवा (लाडमोहम्मद खोखर)। गांव रूण में सोहनलाल रिणवां परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में सातवे दिन कथा विश्राम हुआ। कार्यक्रम सहयोगी मूलचंद कैलाश और अर्जुन ने बताया कथाव्यास कैलाश शास्त्री खांडल ग्वालू द्वारा सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया जिसमें बताया कि विप्र सुदामा गरीब थे। लेकिन दरिद्र नही थे, दरिद्र मतलब किसी को धोखा देकर धन हड़पने या गौचर जमीन को दबाने वाले को दरिद्र कहा जाता है। भगवान कृष्ण सुदामा की भक्ति से प्रसन्न होकर झोपड़ी की जगह महल बना दिया । इसके साथ ही चोबीस गुरुओं का ज्ञान का प्रसंग सुनाया और बताया जी जीवन में गुरु होने अत्यंत आवश्यक है । गुरु बिना जीवन में अंधेरा होता है। साथ ही कलयुग का वर्णन बताया कि कलयुग केवल नाम आधारा.. यानी कलियुग में केशव का कीर्तन और नाम जप करें ।

इनका हुआ सम्मान

कथा के दौरान गायों के हितार्थ दान देने वालों गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया प्रभारी फखरुद्दीन खोखर को बेहतरीन कवरेज करने पर इन सभी का फूलमाला पहनाकर मोमेंटो देकर आयोजक परिवार राजाराम सोहनलाल रिणवां द्वारा सम्मान किया गया, साथ ही कथा विश्राम के बाद कथा पंडाल से भोमियासा मंदिर तक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए पुरुषों के साथ भाग लिया इस दौरान महा प्रसादी का भी आयोजन हुआ।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

शहर चुनें

Follow Us Now