Ladnun में गांधी दर्शन समिति की वीसी बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

लाडनूं। राज्य सरकार के अहिंसा एवं शांति मंत्रालय के अन्तर्गत गठित गांधी दर्शन समिति के तत्वावधान में यहां पंचायत समिति स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण केन्द्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक डा. मनीष कुमार शर्मा ने गांधी दर्शन की उपयोगिता बताई और समिति के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शांति एवं अहिंसा के निमित्त काम करें। उन्होंने आगामी 25 जून से अजमेर में आयोज्य तीन दिवसीय संभाग स्तरीय शिविर में भाग लेने के लिए भी सभी से अपील की। बैठक को जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने भी सम्बोधित किया। शर्मा नागौर में जिला कलेक्टर के यहां आए हुए थे और वीसी को उन्होंने वहीं से सम्बोधित किया। यहां बैठक में उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढवाल, तहसील संयोजक खींवाराम घिंटाला, सुमित्रा आर्य, जयराम बुरड़क, अब्दुल हमीद मोयल, विजय कुमार भोजक, शांतिलाल रैगर आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं