Ladnun दादा कायम खान का 603वां शहादत दिवस पर रक्तदान, मरीजों को फलों का वितरण और गायों को रिजका व गुड़ खिलाकर मनाया 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Ladnun। कायमखानी समाज के पूर्वज कायम खान के यौम ए शहादत के 603 दिवस नबाब कायम खान‌ डे पर मंगलवार को पीसीसी मेंबर समाजसेवी लियाकत अली खां ने साथियों के साथ यहां विभिन्न सेवाकार्य करके दादा कायम खां को अपनी पुण्य श्रद्धांजलि दी। उन सबने यहां राजकीय चिकित्सालय में सभी मरीजों और नर्सिंगकर्मियों आदि को फलों का वितरण किया। साथ ही वहां रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी राम आनंद गौशाला में पहुंच कर गायों को रिजका व गुड़ खिलाया।

इसके बाद कबूतर खाने में जाकर कबूतरों को दाना डालकर कायम खान का 603वां शहादत दिवस मनाया। इस आयोजन में लियाकत अली के साथ समीर खान उर्फ लाला, कांग्रेस विचारधारा संगठन के प्रदेश महासचिव मो. मुश्ताक खान कायमखानी, इलियास खान नारखानी, अक्षय खान, नेक मोहम्मद, उस्मान खान, अमान खान, अयूब खान, शाहीन खान, मो. आसिफ अली, नबू खान, ताजु खान, ठेकेदार युसुफ खान हाथीखानी, शद्दाम खान, उमराव खान कायमखानी, यशवंत चौधरी, सांवरमल स्वामी, दिलीप तम्बोलिया, राजेश दूकिया आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

शहर चुनें

Follow Us Now