लाडनूं पुलिस ने पंजाब से दबोचा चार साल से फरार मादक द्रव्यों के तस्कर को, कार में 148.400 किग्रा डोडा-पोस्त लेकर जा रहा था, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा था

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस ने पंजाब से दबोचा चार साल से फरार मादक द्रव्यों के तस्कर को,

कार में 148.400 किग्रा डोडा-पोस्त लेकर जा रहा था, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा था

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं वृत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पिछले 4 वर्षों से फरार चल रहे एनडीपीएस प्रकरण के शातिर आरोपी जसवीर सिंह उर्फ लाडी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इसने वर्ष 2022 में थाना जसवंतगढ़ पुलिस द्वारा की गई रात्रि नाकाबंदी के दौरान एक वरना कार से अवैध मादक पदार्थ ‘डोडा-पोस्त का चूरा’ को तस्करी कर ले जाते हुए बरामद किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। इस प्रकरण में लगातार प्रयासरत रहते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर पंजाब से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवराण द्वारा क्राइम मीटिंग में लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिए गए सख्त निर्देशों की पालना में यह कार्रवाई की गई है।

वाहन का पीछा कर पकड़ी गई थी मादक द्रव्य की तस्करी खेप

यह वारदात 7 मार्च 2022 को थाना जसवंतगढ़ के तत्कालीन थानाधिकारी मुकुट बिहारी (पुलिस निरीक्षक) द्वारा मय जाप्ता के रात्रि में सुल्ताना चौराहा, जसवंतगढ़ पर की जा रही नाकाबंदी के दौरान तेज गति से आई एक वरना कार नं. एचआर 1055335 के चालक द्वारा नाकाबंदी तोड़कर वाहन को जसवंतगढ़ की ओर भगा ले जाने पर पुलिस जाप्ता ने तत्परता से उस वाहन का पीछा किया और इसी दौरान जसवंतगढ़ बस स्टेंड के पास वाहन का अगला टायर पंचर हो गया, जिस पर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग कट्टों में अवैध मादक पदार्थ ‘डोडा पोस्त चूरा’ एवं डोडा पोस्त कुल 148.400 किलोग्राम बरामद हुआ। इस संबंध में थाना जसवंतगढ पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान थानाधिकारी लाडनूं को सुपुर्द किया गया।

लगातार दबिशें दी, पर शातिर आरोपी आगे से आगे फरार होता रहा

इस प्रकरण में अनुसंधान के दौरान वरना कार के चालक जसवीर सिंह उर्फ लाडी को नामजद किया जाकर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आरोपी की दस्तयाबी के लिए लगातार दबिशें दी जाती रही, किन्तु आरोपी अत्यंत शातिर होने के कारण हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। प्रकरण दर्ज हुए काफी समय व्यतीत हो जाने के कारण मामला लंबित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवराण द्वारा कार्यभार ग्रहण करने उपरांत दिनांक 2 जून को आयोजित क्राइम मीटिंग में लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त एवं विशेष निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों की पालना में आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए वृताधिकारी लाडनूं जितेन्द्र सिंह चारण के निर्देशन में लाडनूं थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में सर्किल स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इस पुलिस टीम ने दबोचा शातिर आरोपी को

पुलिस की इस विशेष टीम में थानाधिकारी शिंभूदयाल मीणा के साथ हेड कांस्टेबल गोपाल व विजय कुमार, कांस्टेबल सुभाष कुमार व दीपक कुमार शामिल थे। प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस टीम ने अपनी कार्यकुशलता, मुखबिर तंत्र एव तकनीकी सहायता के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पिछले 4 वर्षों से वांछित आरोपी जसवीर सिह उर्फ लाडी की लोकेशन का पता लगाकर उसे पंजाब से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। आरोपी से गहन पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now