यज्ञ के लिए गाय का शुद्ध घी जरूरी, बाजारू मिलावटी घी से लाभ नहीं नुकसान होता है- मुनिश्री ओमदास वानप्रस्थी, आर्य समाज मंदिर लाडनूं में विशेष यज्ञ का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

यज्ञ के लिए गाय का शुद्ध घी जरूरी, बाजारू मिलावटी घी से लाभ नहीं नुकसान होता है- मुनिश्री ओमदास वानप्रस्थी,

आर्य समाज मंदिर लाडनूं में विशेष यज्ञ का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां आर्य समाज मंदिर में आयोजित विशेष यज्ञ में मुनिश्री ओमदास वानप्रस्थी ने ब्रह्मा के रूप में यज्ञ में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुतियां दिलवाई। यज्ञ में यजमान के रूप में पार्षद सुमित्रा आर्य ने पवित्र व औषधीय हवन-सामग्री से आहुतियां दीं। इस अवसर पर मुनिश्री ओमदास ने यज्ञ की महिमा बताते हुए समस्त प्रकार की शुद्धि की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि गाय के शुद्ध घी से यज्ञ करने पर जो लाभ मिलता है, वह बाजारू देसी घी से नहीं मिल सकता। आजकल देशी घी के नाम पर अनेक तरह की मिलावट होती है, जो मनुष्य के लिए और पूरे पर्यावरण के लिए नुकसानदायक होती है, जबकि हवन करने का हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य संवर्धन, आत्मिक शक्ति प्राप्ति और पर्यावरण संरक्षण होता है। उन्होंने हवन में आहुतियों के लिए प्रयुक्त सामग्री के भी ऋतु अनुकूल और शुद्ध द्रव्यों से युक्त होने की जरूरत बताई तथा कहा कि ऐसी चयनित द्रव्य हवन-सामग्री में शामिल होने से वे मन, शरीर और वातावरण के लिए अधिक प्रभावी बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि हवन में होमे जाने वाले घी और दी जाने वाली सभी आहुतियां सूक्ष्म रूप से पूरे वातावरण में फैल जाती है और हमारे मन-मस्तिष्क के साथ जीव मात्र और पूरे पर्यावरण को प्रभावित करती है। यजमान के रूप में यज्ञ में शामिल पार्षद सुमित्रा आर्य ने यज्ञ को सर्वश्रेष्ठ और सर्वोपयोगी उपासना पद्धति बताया और कहा कि यह मानव मात्र के लिए हितकारी होती है। इस अवसर पर भंवरदास ने भजनों और आरती की प्रस्तुति दी। सामुहिक शांति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। यज्ञ से पूर्व सबने मिलकर कर सामुहिक श्रमदान किया और आंधी-बरसात से गंदे हुए सम्पूर्ण परिसर को स्वच्छ किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now