लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा,

फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना लाडनूं के अन्तर्गत गठित कालिका पैट्रोलिंग टीम थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा के निर्देशन में लगातार बेहतरीन कार्य किया जा रहा है, जिससे लड़कियों और महिलाओं में सुरक्षा की भावना विकसित हुई है और लोगों का पुलिस पर विश्वास बढा है। गुरुवार को कालिका पैट्रोलिंग टीम के प्रयासों से लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचले युवकों की धर-पकड़ करके तीन ऐसे युवकों को चंगुल में लेकर गिरफ्तार किया गया है। यह लाडनूं के विविध क्षेत्रों में स्नैपचैट पर बालिका को मैसेज करने, लड़कियों का पीछा करने व फब्तियां कसने तथा लड़कियों के वाशरूम में ताक-झांक करने आदि छेड़छाड़ की करतूतों की तीन अलग-अलग शिकायतों में तत्काल कार्यवाही करते हुए इन तीन युवकों को पकड़ कर डीओ को सुपुर्द किया है। इन युवकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

इस तरह करते थे ये छेड़छाड़ की कारगुजारियां

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवकों के तीनों मामलों में एक युवक इमरान (19) पुत्र तार मोहम्मद तेली निवासी गली नं 12 तेली रोड लाडनूं द्वारा स्नेपचेट पर बालिका को मैसेज करने पर उसे गिरफ्तार किया गया है। दूसरी शिकायत में एक युवक लक्ष्मण (21) पुत्र भवानी शंकर तंवर जाति माली निवासी करंट बालाजी रोड लाडनूं द्वारा अपनी सोशल मीडिया आईडी को पेपर पर लिखकर बालिकाओं को देने, उनका पीछा करने और फब्तियां कसने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। तीसरी शिकायत में लाइब्रेरी के बाहर एक युवक हरिप्रसाद (23) पुत्र विजय खटीक निवासी गली नं 23 तेली रोड लाडनूं द्वारा लड़कियों के वॉशरूम में ताक-झांक करने, हर समय वहां खड़े रहने और अश्लील हरकतें कर भाग जाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज से उस युवक की पहचान की जाकर उसे गिरफ्तार किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now