नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़,

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड लाडनूं के तत्वावधान में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में गुरुवार को यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में एक स्वागत-सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नव पदस्थापित सीबीईओ व आरपी का स्वागत किया गया तथा सेवानिवृत्त अध्यापक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक समुदाय ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सीबीईओ व आरपी का स्वागत एवं सेवानिवृत्त का किया सम्मान

समारोह में लाडनूं सीबीईओ कार्यालय में नव पदस्थापित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह राठौड़ का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके अलावा समारोह में गुरु वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत हाल ही में सेवानिवृत्त हुए लक्ष्मण दास स्वामी तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नव पदस्थापित आरपी गौरव शर्मा का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह राठौड़ ने अपने सम्बोधन में संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों से विद्यालयों में अधिकाधिक नामांकन बढ़ाने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा अपने श्रेष्ठतम प्रयासों से विद्यालयों को आदर्श विद्यालय बनाने का आह्वान किया।

सीबीईओ कार्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

इन समारोह एवं कार्यक्रम के दौरान ही महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर ‘एक शिक्षक-एक पेड़’ अभियान के अंतर्गत सीबीईओ कार्यालय परिसर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह राठौड़ के नेतृत्व में वृक्षारोपण भी किया गया। इन कार्यक्रमों में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह राठौड़ के अलावा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम कल्याण सिंह, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय लक्ष्मण सैन, आरपी सुरेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी घनश्याम स्वामी तथा महासंघ के खंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा, महामंत्री प्रवीण शर्मा, सभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक महिला मंत्री पूनम वर्मा, प्रेमलता शर्मा, द्रौपदी, सरोज बाला, रीना शर्मा, वर्षा गौड़, प्रधानाचार्य गौतम कुमार टेलर, मुकेश लखारा, कमल किशोर जांगिड़, नरेंद्र प्रसाद स्वामी, विजय राज वर्मा, संजय मलिक, राम सिंह रैगर, राम सिंह भाटी, नारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मण दास, विनोद परिहार, हर्षवर्धन, योगेंद्र भारद्वाज, निलेश, वेद प्रकाश पारीक, रामस्वरूप, भंवरदान चारण, सुनील सांखला , नंदलाल शर्मा, मनीष शर्मा, सुरेश गेट, श्याम सुंदर, दिनेश सारण, भवानी सिंह आदि शिक्षक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now