*लाडनूं के युवा जैन दर्शनविद् राहुल जैन शास्त्री को 51 हजार रुपए का पुरस्कार* *26 अक्टूबर को रत्नाकर पुरस्कार से होंगे सम्मानित*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*लाडनूं के युवा जैन दर्शनविद् राहुल जैन शास्त्री को 51 हजार रुपए का पुरस्कार*

*26 अक्टूबर को रत्नाकर पुरस्कार से होंगे सम्मानित*

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर के युवा जैन दर्शनविद् राहुल जैन (शास्त्री) पुत्र राजेंद्र जैन, लाडनूं को रत्नाकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राहुल जैन वर्तमान में श्रवण संस्कृत संस्थान, सांगानेर में अधीक्षक पद का दायित्व संभाल रहे हैं। राहुल जैन दसलक्षण पर्व आदि में देश के कई नगर-महानगर में जाकर अपनी ओजस्वी वाणी से समाज को उद्बोधन एवं तत्वार्थसूत्र आदि ग्रंथों का वचन करते हैं।

सागर में श्रमण संस्कृति स्नातक सम्मेलन में किया जाएगा सम्मानित

उन्हें यह पुरस्कार मध्य प्रदेश के सागर में आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आगामी 26 से 28 अक्टूबर को आयोज्य श्रवण संस्कृति स्नातक सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा। इस सम्मेलन में राहुल जैन शास्त्री (लाडनूं) सांगानेर सहित देश के 7 युवा जैन दर्शनविद् को सम्मानित होगें। जिसमें डॉ. शैलेश जैन बांसवाड़ा, डॉ. आशीष जैन आचार्य शाहगढ़, डॉ. सोनल कुमार जैन शास्त्री दिल्ली, मनोज जैन शास्त्री सागर, अमित जैन शास्त्री महाराष्ट्र, विनय जैन शास्त्री सांगानेर शामिल हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now