सुजानगढ क्षेत्र की ललिता मंडा ने 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ फहराई सफलता की पताका और लाडनूं क्षेत्र की दुर्गाकंवर चारण रही उपखंड में रही टाॅपर सारोठिया के विवेकानन्द विद्यालय में 7 विद्यार्थियों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुजानगढ क्षेत्र की ललिता मंडा ने 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ फहराई सफलता की पताका और लाडनूं क्षेत्र की दुर्गाकंवर चारण रही उपखंड में रही टाॅपर

सारोठिया के विवेकानन्द विद्यालय में 7 विद्यार्थियों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक

लाडनूं/सुजानगढ़ (kalamkala.in)। ग्रामीण अंचल के विद्यालयों ने भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अपनी पताका फहरा कर सिद्ध कर दिया कि प्रतिभाओं को कहीं भी तराशा था सकता है। ग्राम सारोठिया के विवेकानंद विद्यालय की छात्रा ललिता मंडा 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रह कर साबित कर दिया कि प्रतिभा के लिए क्षेत्र, साधन और सुविधाएं कोई मायने नहीं रखती। टॉपर ललिता मंडा पुत्री ओमप्रकाश (बालेरा) लगातार पिछले 11 वर्षों से 95 प्रतिशत को पार करती आ रही है। इस विद्यालय के 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने का कीर्तिमान कायम किया है। इनमें टॉपर रही ललिता चैॅधरी ने 95.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। आयुष गेना ने 93.33 प्रतिशत, मनीषा स्वामी  ने 92.83 प्रतिशत, रश्मि राठौड़ ने 92.67 प्रतिशत, निरंजन शर्मा ने 92.33 प्रतिशत, निखिल आर्य ने 91.50 प्रतिशत और राधेश्याम खेरिया ने 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने विवेकानन्द विद्यालय के नाम के झंडे गाड़े हैं और साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में पढाई कहीं किसी से कम नहीं रहती है, अपितु ये क्षेत्र शिक्षा में अग्रणी रहते हैं।

दुर्गा कंवर रही लाडनूं उपखंड क्षेत्र में अव्वल

इसी प्रकार लाडनूं के ग्रामीण क्षेत्र में भी टैगोर स्कूल निम्बी जोधां ने अपना परचम फहराया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में लाडनूं क्षेत्र से श्री टैगोर उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बी जोधां की छात्रा दुर्गा कंवर चारण पुत्री सोहन सिंह चारण ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करके केवल विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे उपखंड क्षेत्र में टाॅपर रही है। दुर्गा कंवर लाडनूं से राजस्थान पत्रिका के संवाददाता लक्ष्मण सिंह चारण के छोटे भाई की पुत्री है और सुजानगढ तहसील के निकटवर्ती ग्राम बाड़ा की निवासी है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now