एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और वितरण व्यवस्था है सुचारु, गैस सिलेंडर और पेट्रोल- डीजल का स्टॉक पर्याप्त है पूरे जिले में, प्रशासन ने की जनता से अफवाहों से बचने की अपील

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और वितरण व्यवस्था है सुचारु,

गैस सिलेंडर और पेट्रोल- डीजल का स्टॉक पर्याप्त है पूरे जिले में, प्रशासन ने की जनता से अफवाहों से बचने की अपील

डीडवाना (kalamkala.in)। मध्यपूर्व एशिया में उत्पन्न स्थिति के मध्यनजर जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने जिले में एलपीजी गैस के सुचारू वित्तरण, स्टॉक सत्यापन एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था के तहत सामान्य घरेलू कनेक्शन के लिए बुकिंग की अवधि 25 दिवस तथा उज्ज्वला कनेक्शन के लिए 45 दिन है। जिला कलक्टर ने जनता से अपील की है कि जिले में गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण बड़े स्तर पर डिजीटल माध्यम से किया जा रहा है। इसमें ओटीपी अथवा डीएसी प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडर डिलीवरी का बैकलॉग मात्र 2.6 दिनों (ढाई दिन) का है। जिले में मंगलवार शाम तक लगभग 5923 सिलेंडरों की बुकिंग की गई है, वहीं 4578 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त नजर है। कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो रही है। साथ ही जिले के सभी गैस व पेट्रोलियम पदार्थो (पेट्रोल- डीजल) की पर्याप्त उपलब्धता है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now