लाडनूं की किला धर्मशाला में सार्वजनिक पौष-बड़ा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित, हर साल की तरह बालाजी मंदिर में भोग लगाकर और नई ध्वजा चढा कर हुआ प्रमुख लोगों की उपस्थिति में पारम्परिक कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की किला धर्मशाला में सार्वजनिक पौष-बड़ा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित,

हर साल की तरह बालाजी मंदिर में भोग लगाकर और नई ध्वजा चढा कर हुआ प्रमुख लोगों की उपस्थिति में पारम्परिक कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां बससटैंड पर स्थित सार्वजनिक किल्ला धर्मशाला और प्राचीन शिवालय व बालाजी मंदिर में प्रतिवर्ष किया जाने वाला पारम्परिक पौष बड़ा का सार्वजनिक कार्यक्रम इस वर्ष शनिवार पूर्णिमा को आयोजित किया गया। दिन भर चले इस विशाल महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत में धर्मशाला में स्थित प्राचीन मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना, आरती करके बालाजी महाराज को भोग लगाया जाकर और मंदिर पर नई ध्वज चढ़ाई जाकर किया गया। उसके पश्चात् गर्मागर्म बड़ों और मीठे गुलगुलों के रूप में दिन भर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। सभी श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं राहगीरों तक सभी ने प्रसाद को सहर्ष ग्रहण किया।महोत्सव के दौरान वरिष्ठतम पार्षद सुमित्रा आर्य, सागरमल शर्मा, नरपतसिंह गौड़, सहायक प्रशासनिक अधिकारी हरदयालसिंह, कनिष्ठ सहायक गणेश ढाका, विनोद खटेड़, सुभाष गंगवाल, बनवारी लाल शर्मा, खेमराज टाक, चांद कपूर सेठी, संजय शर्मा, बद्रीप्रसाद शर्मा, परमेश्वरलाल शर्मा, सुशील सोनी, मनीष शर्मा, सिद्धार्थ रूबल बडजात्या, श्यामसुंदर शर्मा, विकास गंगवाल, रामोतार वर्मा आदि ने बराबर उपस्थित रहे कर इस पौष बड़ा कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली।‌

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now