मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए श्रमिकों को किया शिविर लगाकर जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए श्रमिकों को किया शिविर लगाकर जागरूक

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के सहयोग से आयोजित शिविर में सीवरेज परियोजना में कार्यरत श्रमिकों को एसटीपी प्रथम पर मौसमी बीमारियों से बचाव व सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। शिविर प्रभारी कैप रुडीप के असलम खान ने कहा कि सर्दियों के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, बीमार होने का खतरा भी बढ़ने लगता है। इस मौसम में जरूरी गर्म कपड़े अवश्य पहनें। साथ ही खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें। बचाव उपचारसे बढकर होता है। उन्होंने विभिन्न मोसमी बीमारियेां की जानकारी देते हुए उन बीमारियों से होने वाले नुकसान के बारे में भी श्रमिकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसओटी रामकिशोर, सुपरवाइजर कैलाश सहित जितेन्द्र, नरेश, वीरेंद्र, मिजाज, हीरालाल, पूजा, अनीता, सरोज, लीलाबाई सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now