लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत

पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

लाडनूं (kalamkala.in)। गायों की सेवा के कार्य में जुटी ‘करणी गौरक्षक सेवा टीम’ यहां पिछले 80 दिनों से गायों को चारा, हरी पुलिया, पानी, तरबूज, ककड़ी आदि खिलाकर उनकी सेवा का कार्य कर रहे हैं। यह टीम लाडनूं शहर के दो-दो किलोमीटर के क्षेत्र में समस्त आसपास में यह सेवा कार्य कर रहे हैं। इस करणी गौरक्षक सेवा टीम द्वारा सुबह जल्दी घूम-घूम कर गौ माता और नंदी (सांड) की सेवा कर रहे हैं।उनके इस सेवा कार्य से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को गौरक्षकों की टीम का स्वागत-सम्मान किया गया। भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष महंत गौतम दत्त शास्त्री, शहर मंडल महामंत्री महावीर प्रसाद गुर्जर एवं समाज सेवी जितेन्द्र सिंह चौहान लाडनूं द्वारा करणी गौरक्षक सेवा टीम के सभी सदस्यों का दुपट्टा पहना कर उनका अभिनंदन व स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजपाल सिंह, वीर सिंह सोडा, दिलराज सिंह, नरपाल सिंह, रामगोपाल माली, प्रदीप गुर्जर, भानु प्रताप सिंह, सहदेव जांगिड़, वैभव सिंह, गौतम गुर्जर, निश्चल जैतमाल, दिलीप सिंह, कान सिंह आदि एवं टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now