नगर पालिका सभी नालों-नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करे, बेसहारा पशुओं को खिंदास नंदीशाला में भिजवाएं- एसडीएम ममता लहुआ, उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने निरीक्षण कर की शहरी सेवा शिविर की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर पालिका सभी नालों-नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करे, बेसहारा पशुओं को खिंदास नंदीशाला में भिजवाएं- एसडीएम ममता लहुआ,

उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने निरीक्षण कर की शहरी सेवा शिविर की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने आगामी मानसून की बरसात को ध्यान में रखते हुए लाडनूं शहर के विभिन्न नालों व नालियों की नियमित सफाई एवं पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने शहर में विचरण करने वाले बेसहारा पशुओं को स्थानीय दानदाताओं द्वारा बनाई गई खिंदास नंदीशाला व गौशाला में भिजवाने के लिए नगर पालिका स्तर पर कारगर व्यवस्था करके लोगों को समस्या मुक्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ताजिया त्योहार को लेकर के सम्पूर्ण आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में नगर पालिका के कनिष्ठ अभियन्ता सुनिल जांगिड़ व लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार को निर्देश प्रदान किये।

सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं सभी विभाग 

उपखंड अधिकारी लहुआ ने नगर पालिका द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के शिविर का उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में प्राप्त सभी प्रतिवेदनों एवं संम्पादित कार्यो की समीक्षा भी की। एसडीएम द्वारा सभी विभागों जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत किये गये कार्यों की समीक्षा की तथा सभी विभागों को अपने पास विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं की पूर्ण जानकारी रखने तथा शिविर में आने वाले परिवादियों को योजनाओं की जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए।

नोडल प्रभारी ने दी जानकारी

नोडल प्रभारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक ने निरीक्षण के दौरान शिविरों में प्राप्त प्रतिवेदनों एवं शिविरों में किये गये कार्यो के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा तीन निर्माण स्वीकृतियां, 69-ए का पट्टा, पशु बीमा पॉलिसी व विवाह प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now