लाडनूं के वृद्ध साध्वी सेवा केन्द्र को संभालेंगी अब नई व्यवस्थापिका, साध्वीश्री कीर्तिलता का दायित्व ग्रहण 11 फरवरी को, जुलूस के साथ पहुंचेंगी वे वृद्ध साध्वी केंद्र

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के वृद्ध साध्वी सेवा केन्द्र को संभालेंगी अब नई व्यवस्थापिका,

साध्वीश्री कीर्तिलता का दायित्व ग्रहण 11 फरवरी को, जुलूस के साथ पहुंचेंगी वे वृद्ध साध्वी केंद्र

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं में पहली पट्टी स्थित वृद्ध साध्वी सेवा केंद्र को अब नवीन व्यवस्थापिका मिलने जा रही है। यह दायित्व बुधवार 11 फरवरी से साध्वीश्री कीर्तिलता संभालने जा रही है। नए व्यवस्थापिका साध्वीश्री कीर्तिलता वृद्धसाध्वी सेवा केंद्र में सेवा का दायित्व ग्रहण बुधवार 11 फरवरी को करेंगे। इस अवसर पर साध्वी वृंद द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए वे अपने सहवर्ती साध्वीवृंद के साथ जैन विश्वभारती स्थित प्रज्ञा निलियम से बुधवार 11 फरवरी को प्रातः 8:15 बजे मंगल प्रस्थान करेंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं भी उनके साथ जुलूस रूप में चलेंगे और प्रज्ञा निलियम से वृद्ध साध्वी सेवा केंद्र पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति लाडनूं, जैन विश्व भारती, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम एवं तेरापंथ कन्या मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य-सदस्याएं उपस्थित रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now