कलम कला खास-

साल 2023 के लिए बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां
बुल्गेरिया की भविष्यवक्ता बाबा बेंगा के बारे में कहा जाता है, कि उन्होंने अपनी मौत से 26 साल पहले ही तारीख को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी, जो बिल्कुल सच साबित हुई। बाबा वेंगा के समर्थकों का दावा रहता है, कि उन्होंने अमेरिका पर 9 नवंबर 2001 को हुए हमले की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी और अगर उनकी भविष्यवाणी को गंभीरता से लिया जाता, तो शायद अमेरिका अपनी धरती पर इतना बड़ा हमला कभी नहीं देखता। ऐसा कहा जाता है, कि बाबा वेंगा ने साल 5079 तक के लिए भविष्यवाणी कर रखी है और उनकी राय के मुताबिक, 5079 ईस्वी में हमारी धरती का अंत हो जाएगा। वहीं, बाबा वेंगा ने साल 2023 के लिए भी कई भविष्यवाणियां कर रखी हैं, जिसमें धरती पर अंधकार फैलने और तबाही की भविष्यवाणी की हैं।
उनके समर्थकों का मानना है कि, बाबा वैंगा ने 9/11 के हमलों और ब्रेक्सिट की सही भविष्यवाणी की थी। उन्होंने यह भी भी बताया था, कि 44वें राष्ट्रपति अफ्रीकी-अमेरिकी होंगे। ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के लिए उनकी कही गई बातें भी सच होने का दावा किया जाता है। उन्होंने साल 2022 के लिए भविष्यवाणी की थी, कि कई एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया बाढ़ से प्रभावित होंगे। भविष्यवाणियां सही हुईं, क्योंकि भारी वर्षा और बाढ़ ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर वर्ष में लंबे समय तक कहर बरपाया। वहीं, पाकिस्तान भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित रहा। वहीं, बाबा वैंगा ने ये भी भविष्यवाणी की थी कि, यूरोप में सूखे के परिणामस्वरूप बड़े शहर पानी की कमी से प्रभावित होंगे, जो सच हुआ।
साल 2023 के लिए उनकी भविष्यवाणियां
दुनिया की मशहूर भविष्यवक्ताओं में से एक बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के द्वारा साल 2023 के लिए भारत सहित दुनिया के बारे में की गई खतरनाक भविष्यवाणियां लोगों को डरा रही है। साल 2023 के लिए बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणियां लोगों की नींद उड़ा रही है। ये भविष्यवाणियां भारत को लेकर भी चिंतित करने वाली हैं। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। साल 2023 के लिए भारत को लेकर बाबा वेंगा ने कई खतरनाक भविष्यवाणियां की हैं।
बाबा वेंगा ने एक तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी की है, जबकि दूसरी पृथ्वी की चाल बदलने की। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध की वजह से तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। तीसरे विश्व युद्ध में परमाणु बम का इस्तेमाल किया जा सकता है। बाबा वेंगा ने इसके अलावा कहा था कि साल 2023 में सबसे बड़ी खगोलीय घटना घटेगी और धरती अपनी कक्षा बदल लेगी। इस घटना के गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसकी वजह से धरती पर भयानक बदलाव होंगे।
शुरू होने वाला है नया साल 2023
अब नया साल शुरू होने में मात्र कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में उनकी भविष्यवाणियां लोगों की नींद उड़ा रहीं है। इनके द्वारा 2022 को लेकर की गई अब तक की 2 भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।
बाबा वेंगा कीे साल 2023 के लिए वैश्विक भविष्यवाणियां
परमाणु विस्फोट की आशंका, एलियन का अटैक, हर तरफ अंधेरा….। ये हैं 2023 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां- बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2023 में धरती पर एक बड़ी खगोलीय घटना होगी। इस घटना के प्रभाव से पृथ्वी की कक्षा में बदलाव होगा, जिसका प्रभाव बेहद खतरनाक होगा। बहुत भारी संख्या में लोग मारे जायेंगे। धरती पर एलियंस का हमला, परमाणु हमला और सूरज पर सुनामी की चेतावनी, धरती पर अंधकार फैलने और भारी तबाही मचने की बात इन भविष्यवाणियों में कही गई हैं और ये भविष्यवाणियां डराने वाली हैं। इनमें से हर भविष्यवाणी में धरती को तबाह करने की क्षमता है।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां


1. लैब में विकसित होंगे मनचाहे बच्चे- बाबा वेंगा की मुताबिक, साल 2023 में बच्चे लैब में विकसित होंगें तथा उनका रंग और लिंग उनके माता-पिता तय करेंगे। 2023 को लेकर भविष्यवाणी में कुछ अजीबोगरीब वैज्ञानिक अविष्कार भी शामिल हैं, जिनमें प्रयोगशाला में बच्चों का जन्म भी शामिल है।
2. जैविक हथियारों के इस्तेमाल का खतरा- बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, कोई देश जैविक हथियारों से हमला कर सकता है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाएगी। जैविक हथियारों के इस्तेमाल का खतरा इसके साथ ही बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में जैविक हथियारों को लेकर भी चेतावनी देती नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने जैविक हथियारों को विनाश का हथियार बताया है। इस साल यूक्रेन युद्ध की वजह से कई बार जैविक हथियारों के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है और अभी भी यूक्रेन में जंग जारी ही है, लिहाजा परमाणु और जैविक हथियारों के इस्तेमाल की आशंका बनी हुई है। ऐसे में इन खतरों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
3. न्यूक्लियर पावर प्लांट में धमाका, छाएगा अंधेरा- बाबा वेंगा ने साल 2023 में एशिया महाद्वीप के किसी न्यूक्लियर पावर प्लांट में धमाका होने की भविष्यवाणी की थी। इसके साथ ही उनकी भविष्यवाणी में कहा गया है, कि बिजली संयंत्र में विस्फोट से जहरीले बादल दुनिया में फैल सकते हैं, जो एशिया के पूरे महाद्वीप को घने अंधेरे में धकेल देगा और इसकी वजह से लाखों लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आकर मर सकते हैं।
4. सौर सुनामी आएगी- बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2023 में विनाशकारी सौर तूफान आयेगा। इस दौरान सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा के विस्फोट से निकले खतरनाक रेडिएशन पृथ्वी पर पड़ेंगे, जो अरबों परमाणु बमों जितना विनाशकारी हो सकते हैं। यह सौर तूफान विनाश का कारण बन सकता है। 2023 में आने वाले इस सौर तूफान या सौर सूनामी के कारण पृथ्वी की चुंबकीय ढाल बुरी तरह से नष्ट हो जाएगी। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2023 में एक खतरनाक तूफान आ सकता है। ऐसा तूफान कभी दुनिया में कभी नहीं आया था। भविष्यवाणी के अनुसार यह एक सौर तूफान हो सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि सूर्य से इस तरह की ऊर्जा निकलेगी, जिसका प्रभाव काफी खतरनाक हो सकता है।
5. होगा परमाणु विस्फोट- साल 2023 के लिए बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच हुई तो इस साल परमाणु ऊर्जा का विस्फोट होगा। इससे बहुत अधिक संख्या में धन-जन की हानि होगी। बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी को विश्लेषक यूक्रेन और रूस के मध्य होने वाले युद्ध से जोड़ कर देख रहें हैं.। इसके अलावा बाबा वेंगा ने यह भी कहा है कि बड़ा देश लोगों पर जैविक हथियारों से हमला कर सकता है। इसमें हजारों की संख्या में लोग मारे जायेंगे।
6. पृथ्वी पर होगा एलियन का अटैक- बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, दूसरे ग्रह से आये शक्तियों का अटैक पृथ्वी पर होगा। जिससे, यहां के लोगों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। लोगों का मानना है कि ये एलियन का हमला हो सकता है। पृथ्वी पर इनके अटैक से काफी लोगों को जान माल का नुकसान हो सकता है। यह खतरनाक चेतावनी है। इसमें कहा हुआ है, कि पृथ्वी पर किसी और ग्रह से आये शक्तियों का हमला हो सकता है, जिसमें लाखों लोग मारे जाएंगे। यानि, उन्होंने धरती पर एलियंस का हमला होने की आशंका जताई है।
भारत को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी- भारत को लेकर बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2023 में सोलर सुनामी आ सकती है। इसके कारण धन-जन का भारी नुकसान होगा. इसके अलावा एशिया महाद्वीप के किसी न्यूक्लियर पावर प्लांट में विस्फोट होगा, जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा।
प्रख्यात भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के बारे में जानें







