संत रविदास जयंती पर रैगर समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा , अनेक जगहों पर पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत, रात्रि जागरण में कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुतियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संत रविदास जयंती पर रैगर समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा , अनेक जगहों पर पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत,

रात्रि जागरण में कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुतियां

रामसिंह रैगर। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय  रैगर समाज की ओर से संत शिरोमणि रविदास महाराज की 647वीं जयंती पर यहां नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व रात्रि में गंगा माता मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन जागरण में राकेश चौहान, बजरंगलाल धौलपुरिया, भंवरलाल मोरिया, पोकरमल फुलवारिया, रामलाल धौलपुरिया, सोहनलाल सबलानिया, तुलसीराम फुलवारिया, सांवरमल भानावत आदि ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर मन्दिर की भव्य सजावट की गई।
शनिवार को सुबह गंगा माता मंदिर से संत रविदास महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गो शीतला माता चौक, स्टेशन रोड, रामद्वारा रोड़, हनुमान गेट, बस स्टैंड मालियों का मोहल्ला से होते हुए गंगा माता मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा का अनेक जगहों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर मोडाराम धौलपुरिया, हनुमानमल फुलवारिया, नोरतनमल तुनगरिया, रावताराम नवल, अमराराम जूनवाल, आशाराम फुलवारिया, कन्हैयालाल धौलपुरिया, चैनाराम जूनवाल, हीरालाल तुनगरिया, देवाराम सबलानिया, रामेश्वरलाल तुनगरिया, गंगाराम रेगर, प्रभुदयाल मुसलपुरिया, लिछमनराम धौलपुरिया, लालाराम मौर्य, पार्षद मंजू देवी रेगर, पार्षद बाबूलाल सबलानिया, रामसिंह बालोटिया, रतनलाल मौर्य, शिवकरण धौलपुरिया, बीरबल फुलवारिया, भागीरथराम फुलवारिया, मिश्रीलाल धौलपुरिया, नारायण मौर्य, पुसाराम तुनगरिया, हंसराज मुसलपुरिया, मांगीलाल फुलवारिया, झुमरमल मौर्य, विनोद कुमार फुलवारिया, लक्ष्मीनारायण सबलानिया, संपतलाल फुलवारिया, दीपाराम धौलपुरिया, मदनलाल पटवारी, प्रकाशचन्द मौर्य, मदनलाल तुनगरिया, नरसीराम सबलानिया, पूनमचंद धौलपुरिया, कालूराम फुलवारिया, सीताराम तुनगरिया, डालाराम सबलानिया, ओमप्रकाश फुलवारिया, धर्मचंद मोरिया, देवराम सबलानिया, गुमानाराम मोरिया, कमल फुलवारिया, सीताराम मोरिया, विकास फुलवारिया, नरेंद्र सबलानिया, घनश्याम मौर्य, ताराचन्द बालोटिया, मंगतूराम मुनपुरिया, लोकेश फुलवारिया, पिंटू फुलवारिया, सैकड़ो लोग मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now