विश्व पर्यावरण दिवस पर रुडिप ने किया वृक्षारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विश्व पर्यावरण दिवस पर रुडिप ने किया वृक्षारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के चतुर्थ चरण के अंतर्गत लाडनूं शहर में सीवरेज कार्य प्रगतिरत है। आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन व अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के दिशा-निर्देशन में व सहायक अभियंता रियाज़ अहमद के मार्गदर्शन में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा जाकर पौधारोपण किया गया और आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत यह वृक्षारोपण कार्यक्रम श्रमिक कॉलोनी और राजकीय जौहरी उच्च माध्यामिक विद्यालय पर किया गया। इस अवसर पर सहायक अभियंता रियाज अहमद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष पांच वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए, ताकि पर्यावरण का समुचित संरक्षण किया जा सके। पर्यावरण से ही हमें वो सभी चीजें उपलब्ध होती हैं, जिसका उपयोग करके ही मानव जीवित है और आराम से सुखदायी जीवन बिता रहा है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है और इसे हम सबको जिम्मेदारी पूर्वक मिलकर निभाना चाहिए।
सहायक निर्माण प्रबंधक राम कुमार सिंघल ने कहा कि लोग जागरूक होकर पेड़-पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें। कैंप रूडीप के असलम खान ने इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में कहा कि वृक्ष लगा कर इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है, जो चिंताजनक है। पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के लिए ही प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रधानाचार्य सलीम खान ने पर्यावरण प्रदूषण, मरुस्थलीकरण और सूखा पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महादेव, नवल सिंह, राकेश, सूरज सिंह भावेश, रामकिशोर आदि ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई