एक हजार कपड़े के बने कैरी बैग करेंगे लोगों को वितरित, अणुव्रत समिति के पर्यावरण प्रकल्प के तहत सदस्य प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाएंगे, योगक्षेम वर्ष में घर-घर पहुंचाएंगे अणुव्रत के सिद्धांत, एक मार्च स्थापना दिवस पर चलाएंगे नशामुक्ति अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एक हजार कपड़े के बने कैरी बैग करेंगे लोगों को वितरित, अणुव्रत समिति के पर्यावरण प्रकल्प के तहत सदस्य प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाएंगे,

योगक्षेम वर्ष में घर-घर पहुंचाएंगे अणुव्रत के सिद्धांत, एक मार्च स्थापना दिवस पर चलाएंगे नशामुक्ति अभियान

लाडनूं (kalamkala.in)। अणुव्रत समिति लाडनूं की बैठक में अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने आचार्यश्री महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष को समाज के नैतिक उत्थान का विशेष अवसर बताते हुए कहा कि अणुव्रत के सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए समिति को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने योगक्षेम वर्ष में आयोजित होने वाले आध्यात्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। समिति के कैम्प कार्यालय श्रीवत्स भवन में आयोजित इस बैठक में आचार्यश्री महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष के अंतर्गत संचालित होने वाले कार्यक्रमों, अणुव्रत आंदोलन के विस्तार तथा विभिन्न सामाजिक-आध्यात्मिक प्रकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अणुव्रत के विविध प्रकल्पों के कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र भाटी मंगल ने अणुव्रत आंदोलन की विभिन्न गतिविधियों को रेखांकित करते हुए बताया कि लाडनूं नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अणुव्रत के विविध प्रकल्पों के अंतर्गत नैतिक जागरण, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं युवा प्रेरणा से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। उन्होंने समिति के कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और अधिकाधिक लोगों को अणुव्रत से जोड़ने का आग्रह किया।

17 फरवरी को कपड़े के कैरी बैग्स का वितरण

समिति की मंत्री श्रीमती राज कोचर ने पूर्व बैठक की कार्यवाही का वाचन करते हुए बताया कि 17 फरवरी को पर्यावरण प्रकल्प के अंतर्गत कैरी बैग वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा।भरत-राजश्री कोचर के आर्थिक सहयोग से एक हजार कपड़े के कैरी बैग समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों में वितरित किए जाएंगे, जिससे प्लास्टिक मुक्त अभियान को गति मिलेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि योगक्षेम वर्ष के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित त्रिदिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान में समिति के सदस्य सक्रिय सहभागिता करेंगे। आगामी 1 मार्च को अणुव्रत स्थापना दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत नागरिकों को नशा त्यागने के संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

नए सदस्यों का स्वागत 

इस अवसर पर समिति के नये सदस्य धनपत बैगवानी एवं मोनिका कर्णावट का स्वागत किया गया। बैठक में नवीन नाहटा, आलोक कोठारी, राजेश नाहटा, प्रेम मोदी, प्रेमलता बैद, सपना जैन भंसाली, कमला देवी चौरडिया, जंवरी देवी कोटेचा, सायर बैगवानी, विनोद बोकडिया, अनिता चौरड़िया, सरिता बैद सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ अन्य महिला के साथ भागा दूसरा पति सलीम नाई, पीछे से अब हुई पत्नी आबिदा की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच लाडनूं के मगरा बास में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव पुत्र को सौंपा, भाई ने जताई आशंका

एक हजार कपड़े के बने कैरी बैग करेंगे लोगों को वितरित, अणुव्रत समिति के पर्यावरण प्रकल्प के तहत सदस्य प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाएंगे, योगक्षेम वर्ष में घर-घर पहुंचाएंगे अणुव्रत के सिद्धांत, एक मार्च स्थापना दिवस पर चलाएंगे नशामुक्ति अभियान

शहर चुनें

Follow Us Now