अवैध रूप से देशी ढोला मारू शराब लिए एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्राम हीरावती में खड़ा था झाड़ेली निवासी युवक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अवैध रूप से देशी ढोला मारू शराब लिए एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

ग्राम हीरावती में खड़ा था झाड़ेली निवासी युवक

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने हीरावती ग्राम से अवैध ढोला मारू देशी सादा शराब के 70 पव्वों सहित मुल्जिम किशोर नायक (23) पुत्र हुक्माराम नायक निवासी झाड़ेली (पुलिस थाना सुरपालिया) को धारा 19/54 आबकारी अधिनियम 1950 के तहत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल गोपालराम ने मय जाप्ता कांस्टेबल कमलेश कुमार व चालक कांस्टेबल सुरेन्द्रसिंह ने गश्त के दौरान की। गश्त करते हुए जब वे ग्राम सुनारी पहुंचे, तो उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि हीरावती से ग्राम खारा को जाने वाली पक्की सडक पर गोचर भूमि के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक कट्टे में शराब लेकर बेचनै की फिराक में खड़ा है। इस पर वे बताएं स्थान पर पहुंचे, वहां उसी हुलिया का व्यक्ति था, जिसके पास सफेद कट्टा पड़ा था, पुलिस को देखकर वह भागने लगा। उसे रुकवाया गया। सफेद कट्टे में उसने तो अपना घरेलू सामान बताया और कहा कि गाडी के इंतजार में खड़ा था। वह घबरा गया था। उस युवक का नाम किशोर नायक (23) पुत्र हुक्माराम नायक निवासी झाड़ेली था, चैक करने पर उसके पास कट्टे में अवैध ढोला मारु देशी मादा शराब के कुल 70 पव्वे पाए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

किसानों के हित में सहकारी समिति की भूमिका बेहतरीन कार्य की रहती है- सीआर चौधरी (अध्यक्ष किसान आयोग), लाडनूं के रायधना गांव में हुआ बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह

शहर चुनें

Follow Us Now