लाडनूं में जन सहभागिता व सामुदायिक जागरूकता अभियान, शहर की स्वच्छता व स्वास्थ्य के लिए रहेगा सिवरेज का महत्वपूर्ण योगदान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में जन सहभागिता व सामुदायिक जागरूकता अभियान,

शहर की स्वच्छता व स्वास्थ्य के लिए रहेगा सिवरेज का महत्वपूर्ण योगदान

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य में लगी राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में बाल भारती शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी। कैप रुडीप के अधिकारी असलम खान ने शहर में चल रही सिवरेज परियोजना की जानकारी दी और उसके लाभ बताए। उन्होंने बताया कि घरों के शौचालयों, स्नानघर व रसोईघरों का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने और उसमें रुकावट आने पर सड़क पर गंदा पानी फैल जाता है, इससे जीवाणु पैदा होकर वे विभिन्न बीमारियों का कारण बनते हैं। सीवरेज प्रणाली इन हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है। इससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से बचाव करती है। इसमें सभी घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए, सीवर लाइन बिछाने में सभी को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कन्हैया लाल लोहिया ने कहा कि यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसके तहत नागरिकों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया जाता है। स्वच्छता का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा कि सिवरेज प्रणाली द्वारा गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाता है, इसलिए शहर की स्वच्छता बनी रहती है। सभी कॉलोनी वासियों को अपने घरों में सीवर कनैक्शन के समय कनेक्शन करवाने चाहिए, ताकि गंदे पानी के फैलने से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके।
कार्यक्रम में अध्यापक कपिल ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा स्वच्छता से ही व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ रख सकता है। सबका स्वास्थ्य साफ-सफाई से प्रभावित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व समझाया।‌ अध्यापिका मधु ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि घरों से निकलने वाले कचरे को नगर पालिका द्वारा आने वाले वाहन में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान करे। सीएमएससी के विकास लोहिया ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now