जिला स्तरीय जन सुनवाई में 36 परिवादों में से 1 का त्वरित निराकरण- डीडवाना, लाडनूं, मकराना, परबतसर, कुचामन, नावां क्षेत्र के लोगों ने लिया भाग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला स्तरीय जन सुनवाई में 36 परिवादों में से 1 का त्वरित निराकरण- डीडवाना, लाडनूं, मकराना, परबतसर, कुचामन, नावां क्षेत्र के लोगों ने लिया भाग

डीडवाना/ लाडनूं (kalamkala.in)। जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर पुखराज सैन ने जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में कुल 36 परिवादियों ने दिए अपने परिवाद प्रस्तुत किए। इन सबका निस्तारण करने के लिए जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई में डीडवाना, लाडनूं, मकराना, परबतसर, कुचामन, नावां व अन्य ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंच कर अपनी समस्याओं से जिला कलक्टर को अवगत कराया। जनसुनवाई में परिवादियों द्वारा प्रस्तुत कुल 36 परिवादों में से 1 परिवाद को जिला कलक्टर ने मौके पर ही निस्तारित कर दिया।जनसुनवाई में बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण और अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर आमजन ने अपनी फरियाद लगाई। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए समस्याओं का समाधान शीघ्र करने के लिए निर्देशित किया गया। इस जिला स्तरीय जनसुनवाई में विधायक जाकिर हुसैन गैसावत (मकराना), पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना महेन्द्र मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन सिटी राकेश कुमार गुप्ता व समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now