डीडवाना में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन, जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कलेक्टर खुद भी दौड़े

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन, जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कलेक्टर खुद भी दौड़े

रामस्वरूप पंवार सैनी, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। राजस्थान दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय पर ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7:15 बजे जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत द्वारा राजकीय बांगड अस्पताल चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना करके किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पुलिस एवं खेल विभाग सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में पुलिस के जवानों, युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर एडीएम मोहन लाल खटनावलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, पुलिस उपअधीक्षक जेठू सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक, पुलिस जवान, एनसीसी एवं स्काउट के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now