लोढ़सर के पास हुई स्कार्पियो पिकअप की जबरदस्त टक्कर : एक की मृत्यु, 8 घायल, घायलों में महिलाएं भी, धार्मिक यात्रा में सालासर से मुकाम जा रहे थे सभी लोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लोढ़सर के पास हुई स्कार्पियो पिकअप की जबरदस्त टक्कर : एक की मृत्यु, 8 घायल, घायलों में महिलाएं भी,

धार्मिक यात्रा में सालासर से मुकाम जा रहे थे सभी लोग

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। सुजानगढ़-सालासर रोड पर लोढसर के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 1 जने की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक रविवार को प्रात: करीब 11.15 बजे हुए इस हादसे में लोढसर के पास एक स्कॉर्पियो व पिकअप गाड़ियों की ज़ोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें 2 पिकअप सवार और 7 जने स्कॉर्पियो सवार घायल हो गए। हादसे की सूचना एक राहगीर मुकेश खटीक निवासी छापर ने टीम हारे का सहारा के संयोजक को दी। इस सूचना पर टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक नवरत्न बिजारणियां, सिकंदर, आशीष सोनी, भरत, महावीर गोदारा लोढसर, बोदु गोदारा, जग्गू सिंह, मनोज प्रजापत, चंदू आदि ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को वाहनों से निकाला और उन्हें लेकर सुजानगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचा कर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवा कर उनका इलाज शुरू करवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने स्काॅर्पियो सवार सूरज (25) पुत्र कुंदन सिंह निवासी उत्तराखंड को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का उपचार शुरू किया गया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है तथा उसके परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मुकाम धाम जा रहा था यह परिवार

दुर्घटना के दौरान स्काॅर्पियो वाहन सालासर साइड से मुकाम की तरफ और पिकअप वाहन सुजानगढ़ साइड से सालासर की तरफ जा रहा था। दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर बहुत भीषण थी, कि आसपास के लोगों ने उन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सभी घायलों को बाहर निकाला। टीम हारे का सहारा और अन्य लोगों ने सभी को सुजानगढ़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना पर सदर पुलिस सुजानगढ़ भी मौक़े पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ये हुए हादसे में मृतक और घायल

इस भीषण सड़क हादसे में स्काॅर्पियो सवार सूरज (25) पुत्र कुंदन सिंह निवासी उत्तराखंड की मौत हो गई। मृतक सूरज कंप्यूटर लाइन मे हिसार में सचिन के साथ काम करता था तथा उसके परिवार के साथ ही वह भी धार्मिक स्थलों की यात्रा पर था। हादसे में हुए घायलों में स्कार्पियो में सवार सचिन (26) पुत्र हरद्वारी लाल बिश्नोई निवासी गदरा तहसील भादरा, भरतलाल (60) पुत्र स्वराज बिश्नोई, अंगूरी (55) पत्नी संतलाल बिश्नोई, आनंद (24) पुत्र संतलाल बिश्नोई, सुनीता (23) पत्नी आनंद बिश्नोई, दयानन्द (24) पुत्र भरतलाल बिश्नोई तथा पिकअप सवार राजेंद्र (60) पुत्र कुरड़ा राम जाट निवासी सोंथली नवलगढ़ एवं कपिल (30) पुत्र मनरूप जाट निवासी रामलालपुरा उदयपुरवाटी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज डॉ. कमल धानिया, रामरख, मनोज सेवदा और अन्य नर्सिंग स्टाफ ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now