श्रमिकों के लिए सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, सीवरेज परियोजना के एस.टी.पी. द्वितीय स्थल छींपोलाई पर हुआ कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्रमिकों के लिए सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित,

सीवरेज परियोजना के एस.टी.पी. द्वितीय स्थल छींपोलाई पर हुआ कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडीप) द्वारा संचालित सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत सीवरेज परियोजना के एस.टी.पी. द्वितीय स्थल छींपोलाई पर श्रमिकों के लिए सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एवं अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के तकनीकी मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। रूडिप टीम के असलम खान ने बताया कि निर्माण कार्य में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी श्रमिकों से आग्रह किया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा हेलमेट, सेफ्टी शूज़, रिफ्लेक्टिव जैकेट, ग्लोव्स आदि का नियमित उपयोग करें। किसी भी प्रकार का असुरक्षित कार्य, शॉर्टकट या जोखिमपूर्ण गतिविधि न करें। खुद तथा टीम के अन्य सदस्यों की सुरक्षा पर बराबर ध्यान दें। साथ ही वर्षा ऋतू मे विधुत उपकरण औऱ अन्य कार्य में सावधान रहें। कार्यशाला में एल एंड टी के रूपम सहित श्रमिक राकेश, अमित, गौरव, मुकेश, नरेंद्र, दयाल, बाबू, रणजीत सहित सभी श्रमिकों ने भाग लिया और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के संकल्प को दोहराया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now