लाडनूं के पावर हाउस में बिजलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 3 अगस्त को, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रहेंगे प्राम प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अतिथि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के पावर हाउस में बिजलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 3 अगस्त को,

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रहेंगे प्राम प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अतिथि

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के प्राचीन पावर हाउस परिसर स्थित महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार व नवनिर्माण किए जाने के पश्चात् श्री बिजलेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में उसमें बालाजी महाराज की स्नेहा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अन्तर्गत मुख्य कार्यक्रम 3 अगस्त सोमवार को प्रातः 9:21 बजे आयोजित किया जाएगा। इस मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर होंगे तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह रहेंगे। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह की कार्यक्रम श्रृंखला में 30 जुलाई से शुरू हुआ मूर्तियों का वास एवं अभिषेक 2 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगा। फिर 2 अगस्त को प्रातः 10.15 पर हवन एवं रात्रि 8 बजे सुंदरकाण्ड का पाठ आयोजित किया जाएगा। 3 अगस्त सोमवार को प्रातः 9 बजे शोभा यात्रा के रूप में मूर्ति का नगर भ्रमण कराया जाएगा। तत्पश्चात् प्रातः 11 बजे मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा एवं महाआरती होगी और फिर प्रसाद वितरण कार्यक्रम रहेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत लगाया नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मदनलाल भंवरीदेवी आर्य स्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षकों की नेत्र जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया, चश्मे भी दिए

शहर चुनें

Follow Us Now