सिवरेज कार्य के साथ निभाया सामाजिक सरोकार- वृक्षारोपण महाअभियान के तहत आरयूआईडीपी और एलएंडटी के संयुक्त तत्वावधान किया गया वृक्षारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिवरेज कार्य के साथ निभाया सामाजिक सरोकार-

वृक्षारोपण महाअभियान के तहत आरयूआईडीपी और एलएंडटी के संयुक्त तत्वावधान किया गया वृक्षारोपण

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी)
के चतुर्थ चरण के अंतर्गत लाडनूं शहर में प्रगतिरत सीवरेज कार्य के दौरान अधिकारी व कर्मचारी गण सामाजिक सरोकार से भी निरन्तर जुड़े हुए हैं। इसी के तहत वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत जैन विश्व भारती परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘मेरा वृक्ष मेरा परिवार’ कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण की मुहिम को कभी रुकने नहीं दें

आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन व अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के दिशा-निर्देशन में व सहायक अभियंता रियाज़ अहमद के मार्गदर्शन में ‘मेरा वृक्ष मेरा परिवार’ अभियान और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जैन विश्व भारती संस्थान में वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों आदि सबको पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण महा अभियान के तहत् अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन ने कहा कि प्राणी जीवन के लिए वृक्ष अत्यधिक जरूरी है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान की मुहिम को कभी नहीं रुकने देने का आह्वान भी किया तथा बताया कि आरयूआईडीपी की तरफ से आगे भी वृक्षारोपण जारी रहेगा।

वृक्षों से बनता है जीवन सुखदायी

अधिशाषी अभियन्ता ओम प्रकाश साहू ने इस दौरान कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिएं, ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। पर्यावरण से ही हमें वो सभी चीजें उपलब्ध होती हैं, जिनका उपयोग करके मनुष्य जीवित रह पाता है और आराम व सुखदायी जीवन बिता पा रहा है। इसलिए वृक्षारोपण करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सभी आमजन से वृक्षारोपण करके अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

जागरूक रह कर करें पौधों का संरक्षण

सहायक निर्माण प्रबंधक राम कुमार सिंघल ने लोगों को जागरूक रहकर पेड़-पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से ही हम प्रकृति को संरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम में कैंप रूडीप के असलम खान ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेना की जरूरत बताई। संवेदक एलएंडटी के महाधिराज, राहुल, राजेश, सुरज सिंह, रंजित, भावेश, सुरेंद्र और सीएमएससी के शेर मोहमद, सद्दाम, नवल सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राकेश जोशी, सुनील जांगिड़, रामकिशोर आदि सभी ने वृक्षारोपण किया एवं अपनी भागीदारी पर्यावरण संरक्षण में निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने 5 वाहनों से तीन दिन फैलाई दहशत और फिर घर में घुस कर मां-बेटी के साथ की मारपीट, लाडनूं की दयानन्द काॅलोनी की घटना, महिला की पुत्रवधु द्वारा पूरा षड्यंत्र रचा जाने का आरोप