लक्ष्य बनाकर एक ही दिशा में तैयारी से मिलती है सफलता- विनोद शर्मा, सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लक्ष्य बनाकर एक ही दिशा में तैयारी से मिलती है सफलता- विनोद शर्मा,

सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान

अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न सरकारी सेवाओं में होने पर उन्हें साफा व मालाए़ पहनाकर उनका सम्मान किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपना सौ फीसदी समय पढ़ाई में देना चाहिए। उन्होंने अलग-अलग किताबें नहीं पढ़ने व लक्ष्य बनाकर एक दिशा में तैयारी करने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रथम ग्रेड से हिंदी विषय में चयनित हुई कांता सामरिया ने बताया कि सफलता के लिए अध्ययन में निरंतरता बनाये रखना जरूरी होता है। अध्यापिका पूजा शर्मा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के समय कभी मन नही लगता है, तो अपने रुचि के विषय के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को हल करना चाहिए।

मोबाइल व सोशल मीडिया से बनाएं दूरी

लाइब्रेरी संचालक जगन्नाथ घिंटाला ने छात्रों को सोशल मीडिया और मोबाईल से दूरी रखने,
ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाईल बंद रखकर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने को जरूरी बताया । उन्होंने विद्यार्थियों से अपना 5 साल का अनुभव भी साझा किया। इस अवसर पर विकास, इंसाफ खान, शरीफ तंवर, दिनेश लोहिया, रामनिवास भामू, अब्दुल कादिर, फरमान खिंची, निर्मला ज्याणी, सीमा बिडियासर, सुरेंद्र गुर्जर, प्रदीप आदि चयनित अभ्यर्थी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now