स्वामी समाज के विश्वास और सहयोग से जनसेवा के लिए नई ऊर्जा मिली- भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के धन्नावंशी बैरागी (स्वामी) समाज ने किया भाजपा नेता करणी सिंह का अभिनंदन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वामी समाज के विश्वास और सहयोग से जनसेवा के लिए नई ऊर्जा मिली- भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह,

लाडनूं के धन्नावंशी बैरागी (स्वामी) समाज ने किया भाजपा नेता करणी सिंह का अभिनंदन

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम मंगलपुरा में डीडवाना रोड स्थित धन्नावंशी बैरागी समाज भवन में रविवार को धन्नावंशी बैरागी (स्वामी) समाज द्वारा एक सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह राठौड़ का सम्मान व अभिनंदन लाडनूं तहसील के समस्त स्वामी समाज के वरिष्ठजनों, कर्मचारियों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने साफा, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया।

धन्नावंशी बैरागी समाज सदैव जागरूक, शिक्षित और सामाजिक चेतना से परिपूर्ण रहा

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता करणी सिंह ने कहा कि धन्नावंशी बैरागी समाज सदैव जागरूक, शिक्षित और सामाजिक चेतना से परिपूर्ण समाज रहा है। समाज के लोगों द्वारा दिया गया आत्मीय स्नेह, सम्मान और अपनत्व उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के विश्वास और सहयोग से उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा मिली है तथा वे भविष्य में भी समाज और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा समूचे लाडनूं क्षेत्र को ही अपना परिवार मान कर चलता आया है, जातिगत भेदभाव के लिए उनके समक्ष कोई स्थान नहीं है। वे सबके लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और हमेशा रहेंगे। करणी सिंह ने समाज के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे जनहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

जिस जन प्रतिनिधि का स्वामी साथ दे, उसकी सफलता रहती है निश्चित

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द सिंह कसूम्बी ने कहा कि बैरागी स्वामी समाज जागरूक और शिक्षित समाज के रूप में अपनी पहचान रखता है। वार्ड पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य और प्रधान तक के चुनावों में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाज जिस जनप्रतिनिधि का साथ देता है, उसकी सफलता की संभावना मजबूत होती है। उन्होंने समाज से संगठित होकर क्षेत्र के विकास एवं सकारात्मक राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष गौतमदत्त शास्त्री, जिला महामंत्री नितेश माथुर, भवानी सिंह घिरड़ौदा, छपारा सरपंच मूल सिंह, ओड़ींट सरपंच गणेश चबराल, हुडास सरपंच कालू सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह, एडवोकेट रविन्द्र सिंह दुजार, बच्छराज नागपुरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। इन सभी का सम्मान स्वामी समाज की ओर से साफे और माल्यार्पण द्वारा किया गया।

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे स्वामी समाज के लोग

समारोह में धन्नावंशी बैरागी समाज के अध्यक्ष भंवर लाल कसूम्बी, संरक्षक मुनिश्री ओमदास, छगनदास भिडासरी, रामेश्वर दास खंगार, मालदास बाकलिया, नारायणदास दुजार, कोषाध्यक्ष भागीरथ दास स्वामी, जयचंद धोलिया, राजेन्द्र प्रसाद गुणपालिया, हनुवंतदास कसूम्बी, राधुदास कसूम्बी, ओमदास बेड़, शंकरदास भिडासरी, दामोदर ओड़ींट, पवन स्वामी कसूम्बी, प्रह्लाद लैड़ी, भंवरदास दुजार, महावीर स्वामी खारिया, महावीर मुहाल, दयानंद पूनियां तथा भींवदास छपारा सहित बड़ी संख्यां में समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now