लाडनूं मेरा परिवार, सहयोग के लिए हर घड़ी तत्पर- भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह, करणी निवास पर लगा फरियादियों का मेला, जन संवाद कर किया जा रहा है सबकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं मेरा परिवार, सहयोग के लिए हर घड़ी तत्पर- भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह,

करणी निवास पर लगा फरियादियों का मेला, जन संवाद कर किया जा रहा है सबकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां मालासी रोड स्थित करणी निवास पैलेस पर दो दिनों से लगातार लोगों का हजूम उमड़ रहा है। भाजपा नेता विधायक प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह यहां क्षेत्रवासियों के साथ बैठ कर उनसे आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुनकर जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी से पहुंच रहे ग्रामीण उनके समक्ष अपनी बात रख कर संतुष्ट होकर लौट रहे हैं। इसके साथ ही उनके कामों व समस्याओं के निस्तारण से संतुष्ट बहुत सारे लोगों ने भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह को साफा बंधवाकर, माल्यार्पण करके और मुंह मीठा करवा कर आभार ज्ञापित किया। भारतीय सेना में कार्यरत प्रमोदसिंह शेखावत पिलानी ने भाजपा नेता करणीसिंह का गुलदस्ता भेंट करके सम्मान किया।

तहसीलदार कुटेन्द्र राठौड़ पहुंची करणी निवास, साफा पहनाकर किया स्वागत

इसके साथ ही हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण सूचियों में ठाकुर करणी सिंह की अनुशंसा से लाडनूं में पदस्थापित हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और परिचयात्मक मुलाकात की। लाडनूं में नव पदास्थापित कुटेन्द्र राठौड़ भी करणी निवास पहुंची, जिनका साफा पहनाकर भाजपा नेता करणीसिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती कुटेन्द्र राठौड़ ने कहा कि वे लाडनूं क्षेत्र में लंबे समय से पेंडिंग चल रहे कार्यों को गति प्रदान करेंगी।सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को ज्यादा से ज्यादा मिले, इसके लिए पूरा जोर दिया जाएगा। समस्त प्रकार के राजकीय कार्यों व कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने के लिए भरसक प्रयास किया जायेगा।

लोगों के सभी काम नि:स्वार्थ भाव से एवं तत्परता से किए जाएं

इस अवसर पर ठाकुर करणी सिंह ने सभी लोगों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि वे सदैव जनता के कामों के लिए नि:स्वार्थ भाव से तत्पर हैं। वे अपने पिता दाता पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह के पदचिह्नों पर चल रहे हैं और पूरे लाडनूं क्षेत्र को अपना परिवार मान कर सबके सहयोग के लिए हर घड़ी तैयार हैं। उनकी इच्छा है कि लाडनूं क्षेत्र का तेजी से विकास हो और यहां का हर नागरिक सदैव सुखी रहे। उन्होंने लोकसेवक अधिकारियों व कर्मचारियों से भी आग्रह किया कि वे जनहित के लिए हमेशा पूर्ण निष्ठा के साथ संवेदनशीलता व पारदर्शिता से कार्य करें। उन्होंने सभी नव पदस्थापितों के प्रति भी शुभकामनाएं प्रकट कीं। भाजपा नेता करणीसिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन को मिले व सरकार की मंशा के अनुसार सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

इन सबकी रही जन संवाद में उपस्थिति

इन दो दिनों में किए गए जन संवाद कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के विधि परामर्शक गोविन्द सिंह कसूम्बी, जवानाराम प्रजापत, स्वामी समाज के संरक्षक मुनि ओमदास, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व जिला महामंत्री जगदीश यायावर, भाजपा के जिला मंत्री नीतेश माथुर, तिरंगा यात्रा रैली के विधानसभा संयोजक हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, भाजपा के शहर मण्डल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री, पंचायत समिति के निवर्तमान सदस्य विक्रमसिंह राठौड़ सांडवा, छपारा ग्राम पंचायत के प्रशासक मूलसिंह राठौड़, भवानीसिंह राठौड़, लक्ष्मणसिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने चलाया ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी अभियान, काटे कुल 254 वाहनों के चालान, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार में बैठने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर काटे गए चालान

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now