राज्य के विकास और खुशहाली के लिए सरकार सतत् प्रयत्नशील- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं में भाजपा कार्यालय में दीपावली स्नेह सम्मेलन आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य के विकास और खुशहाली के लिए सरकार सतत् प्रयत्नशील- ठाकुर करणीसिंह,

लाडनूं में भाजपा कार्यालय में दीपावली स्नेह सम्मेलन आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने लाडनूं शहर व क्षेत्र के समस्त नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए सतत् प्रयत्नशील है, लाडनूं के लिए भी सरकार पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए वे निरन्तर अधिकारियों व मंत्रियों से सम्पर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने शनिवार को यहां गढ़ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित दीपावली स्नेह सम्मेलन में शहर और गांवों से आने वाले लोगों से मुलाकात की। यहां आने वाले सभी लोगों ने परस्पर दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, रूपसिंह छपारा, गोविन्द सिंह जोधा, सुशील पीपलवा, डा. वीरेंद्र भाटी, सरपंच गणेशाराम चबराल, सरपंच मूलसिंह छप्पारा, कुलदीपसिंह, असगर शेख, असगर अली, लादूसिंह धूड़ीला, एडवोकेट ईश्वर मेघवाल आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि दीपावली स्नेहमिलन की यह परम्परा लाडनूं में जागीरदारी काल से ही चली आ रही है। पूर्व विधायक मनोहर सिंह भी इसी कार्यालय में सभी नागरिकों से स्नेह मिलन करते थे और उसी परम्परा का निर्वहन करणीसिंह लगातार भी कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now