खानपुर की दो दहेज पीड़िता बहिनों की व्यथा-कथा- पांच-पांच लाख और कार की मांग पूरी नहीं करने पर लगातार प्रताड़ना, घर से निकाला, सगे भाई पतियों और ससुरालियों के विरुद्ध लाडनूं पुलिस जुटी जांच में 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खानपुर की दो दहेज पीड़िता बहिनों की व्यथा-कथा-

पांच-पांच लाख और कार की मांग पूरी नहीं करने पर लगातार प्रताड़ना, घर से निकाला, सगे भाई पतियों और ससुरालियों के विरुद्ध लाडनूं पुलिस जुटी जांच में 

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती खानपुर गांव की दो राजपूत बहिनों ने अपने जोधपुर रहने वाले व मेड़ता निवासी सगे भाई पतियों व ससुरालियों के खिलाफ लाडनूं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उन पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने, स्त्रीधन हड़पने व घर से निकाल देने के आरोप लगाए गए हैं। दहेज व टीका के रूप में उन्होंने पांच-पांच लाख रुपए नकद और कार की मांग रखी थी और नहीं देने पर सारा स्त्रीधन हड़प कर घर से दो बार बाहर कर दिया। अपनी खुद की लिखा-पढ़ी को भी उन्होंने नजर-अंदाज कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो बहिनों ने दी अपने पतियों व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट

यह रिपोर्ट सुशीला कंवर (पत्नी राजवीरसिंह) व मंजु कंवर (पत्नी गोकुल सिंह) पुत्रियां उम्मेदसिंह राजपूत निवासी खानपुर ने देकर बताया है कि उन दोनों बहिनों की शादी खानपुर में 25 मार्च 2024 को अभियुक्तगण राजवीरसिंह व गोकुलसिंह पुत्रगण विजयसिंह राजपूत निवासी भाकरोत तहसील मेड़ता (वर्तमान निवासी- तुलछी नगर जोधपुर) के साथ हुई थी। उनके माता-पिता ने शादी में उपहार-स्वरूप अपनी हैसियत से बढ़-चढ़ कर सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान व सभी बरतन आदि दिए थे। जिन सबको अभियुक्तगण राजवीरसिंह, गोकुलसिंह (पति), विजयसिंह (ससुर), धीरसिंह (देवर), पुष्पा कंवर (सास), मैना कंवर पत्नी कर्णसिंह (नणद) व खुशबू कंवर (नणद) को उसी वक्त बतौर अमानत सम्भला दिया था और अब भी अभियुक्तगण के पास में ही है। दोनों बहनों के प्रथम बार ससुराल जाने पर अभियुक्तगणों ने देहज की मांग को लेकर उन्हें तंग व परेशान करने और मारपीट तक करना शुरू कर दिया। उनको कमरे में बंद कर देते एवं खाना भी नहीं देते‌। उनके पतियों ने उन्हें शादी के समय से ही पूर्णतया परित्यक्ता की तरह रखा और इस मांग पर अड़े रहे कि उनके घरवाले टीका में पांच-पांच लाख रूपये दोनों को लाकर दे। नहीं तो वे दोनों बहनों को पत्नियों के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। उनके सास-ससुर विजयसिंह व पुष्पा कंवर भी उनके ससुराल में रहने के दौरान उनके पतियों को उकसाते कि इन दोनों बहनों को तुम दोनों भाई पत्नियां मत बना के रखो, इनको अकेली ही रहने दो। घर में इनके साथ बातचीत भी मत करो। इस प्रकार उनको साथ रहने से रोकते एवं कहते कि दोनों बहनों को नोकरानी बनाकर रखो। परेशान होकर टीका के पांच-पांच लाख रूपये लाकर देगी, नहीं तो हमारा घर छोड़कर चली जायेंगी। लेकिन, दोनों बहनें अपने परिवार एवं लोक-लाज के चलते सब सहन करती रही कि धीरे-धीरे सब सही हो जायेगा, परन्तु अभियुक्तगण के बर्ताव में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं आया।

पांच-पांच लाख और कार की मांग पर अड़ कर अत्याचार, घर से निकाला

अक्टूबर 2024 में सभी अभियुक्तगणों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट की एवं कहा कि तुम्हारे माता-पिता से पांच-पांच लाख रूपये व कार लेकर आओ, वरना तुमको हम यहां हमारे घर में नहीं रखेगें। फिर उसी दिन दोनों बहनों को घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। उस समय एक बहन सुशीला कंवर करीब 5 माह की गर्भवती थी, उसी स्थिति में उसको घर से निकाल दिया। उन्होंने फिर इसकी पूरी जानकारी अपने माता-पिता को दी। उनके माता-पिता सुशीला कंवर व मंजु कंवर दोनों को वहां से अपने साथ खानपुर ले आये।

परिवार-समाज की समझाइश से प्रताड़ित नहीं करने का स्टाम्प भी लिखा

उन दोनों के माता-पिता ने अभियुक्तगणो से कई बार समझाईस का प्रयास किया एवं बार बार समाज एंव रिश्तेदारी द्वारा समझाईस करवाई गई, तब गत 7 फरवरी को अभियुक्तगण विजयसिंह, पुष्पा, राजवीर, गोकुलसिंह ने अपनी गलती मानी एवं लिखकर दिया कि आईन्दा सुशीला कंवर व मंजु कंवर के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट नहीं करेंगे तथा उन्हें राजीखुशी अपने परिवार के साथ ससुराल में रखेंगे। तब दोनों बहनों को उनके माता-पिता ने वापिस अभियुक्तगणों के साथ ससुराल भेज दिया। इस बारे में 100 रूपये के स्टाम्प पर लिखापढी भी की गई थी।

मारपीट कर दूसरी बार घर से निकाल दिया

इस प्रकार ससुराल जाने के कुछ समय बाद 10 अप्रेल को अभियुक्तगण फिर से अपनी दहेज की नाजायज मांग पर अड़ गए एवं साफ कह दिया कि हमें दहेज लाकर दोगे, तभी इस घर में सुखी रह सकोगी, वरना मारपीट करते रहेंगे। टीके के पांच-पांच लाख व कार लाकर नहीं देने पर दोनों बहनों को नहीं रखने का कह कर दोनों बहनों सुशीला कंवर व मंजु कंवर के साथ मारपीट की और दोनों को घर से निकाल दिया। तब से वे अपने माता-पिता के साथ ग्राम खानपुर में रह रही हैं। उनके के ससुराल में रहने के दौरान 3 अप्रैल को एक पुत्र सन्तान विशाल का जन्म हुआ।

दोनों बहिनों का समस्त स्त्रीधन हड़पा

आरोपियों ने दोनों बहिनों का अपना स्त्रीधन भी उन्हें नहीं दिया एवं कहा कि अब उन्हें कुछ नही मिलेगा, सारा स्त्रीधन हमने हड़प कर लिया है।इस प्रकार ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग कर उन्हें प्रताड़ित किया और उनका स्त्रीधन हड़प लिया। पुलिस ने इस मामले को धारा 85, 316(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी महीराम बिश्नोई कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now