4 सालों से अलग रह रहे दंपति ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को फिर से अपनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

4 सालों से अलग रह रहे दंपति ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को फिर से अपनाया

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। पुलिस थाना लाडनूं में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र प्रभारी विधि काउंसलर कृष्णा पटेल व सामाजिक काउंसलर श्वेता सांखला द्वारा सोमवार को की गई काउंसलिंग से एक परिवार का घर फिर से बस गया। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते 4 सालों से अलग रह रहे दंपति ने अपने आपसी मतभेद दूर कर नए सिरे से दांपत्य जीवन की शुरुआत की है। काउंसलर ने बताया कि पति-पत्नी के विवाह को 14 वर्ष का समय बीत गया पति और पत्नी के आपसी मतभेद के चलते विवाद इतना बढ़ गया कि पिछले 4 सालों से पत्नी अपने बच्चों के साथ पीहर में जाकर रहने लगी।
पुलिस थाने में रिपोर्ट आने पर विवाद महिला सुरक्षा सलाह केंद्र पहुंचा। जहां दो बार उनकी काउंसलिंग व समझाईश की गई। इस पर दोनों ने सोमवार को आपसी विवाद खत्म कर राजीनामा कर लिया। जिससे परिवार में एक बार फिर से खुशियां लौट आई है। इस दौरान एसआई प्रकाश चंद्र, एएसआई राजेंद्र गिला भी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now