पर्यावरण संरक्षण के साथ माँ के प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाता है ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान- बीरम सिंह सैनी (नायब तहसीलदार), मीठड़ी पंचायत परिसर में किया गया नीम, जामुन, खजूर, कनेर, शहतूत के पौधों का रोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पर्यावरण संरक्षण के साथ माँ के प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाता है ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान- बीरम सिंह सैनी (नायब तहसीलदार),

मीठड़ी पंचायत परिसर में किया गया नीम, जामुन, खजूर, कनेर, शहतूत के पौधों का रोपण

लाडनूं (kalamkala.in)। मीठड़ी ग्राम पंचायत परिसर में बुधवार को ‘हरियाळो राजस्थान-एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नीम, जामुन, खजूर, कनेर व शहतूत के पौधों का वृक्षारोपण किया। उप तहसीलदार बीरमसिंह सैनी के सान्निध्य में इस पौधरोपण कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि माँ के प्रति प्रेम और सम्मान को भी दर्शाना है। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ से अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाने पर बल दिया। कार्यक्रम के बाद पंचायत व उप तहसील के अधिकारी व कर्मचारी के साथ-साथ ग्रामीणजन की ओर से भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल, व्याख्याता चन्द्राराम मेहरा, टंवरसिंह, जेठूसिंह, संगीता जांगिड़, प्रकाश भधाला, प्रेमसुख शर्मा,नंदलाल बरवासा, शिवभगवान व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now