प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल,

लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीडवाना के तत्वावधान में ‘परिवर्तनकारी मंगलवार’ (ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे) अभियान के अंतर्गत स्थानीय श्री सुभाष बोस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडनूं में “Say No to Drugs, Say Yes to Your Dreams- Drugs Are Not Cool: Protect Your Mind, Body and Future” (नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो। नशा कोई स्टाइल नहीं है; अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करो।) विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरिफ मोहम्मद खान चायल (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लाडनूं) ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहकर अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA), निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत तथा पीड़ित प्रतिकर योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना है।

नशे से दूर रह शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ भविष्य उज्ज्वल बनाएं युवा

कार्यक्रम में अधिवक्ता जयश्री डूकिया ने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का आह्वान किया। प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल मील ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 तक के लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक शक्तिसिंह चौहान ने किया।कार्यालय के सचिव श्रवण कुमार जांगिड़ ने इस जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now