राजकीय विद्यालयों के भवनों की मरम्मत, जीर्ण-शीर्ण भवनों के उद्धार और सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा, बरसात के दौरान छतों की साफ-सफाई व जल निकासी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजकीय विद्यालयों के भवनों की मरम्मत, जीर्ण-शीर्ण भवनों के उद्धार और सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा,

बरसात के दौरान छतों की साफ-सफाई व जल निकासी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत और विद्यार्थियों की सुरक्षा की समीक्षा को लेकर 7 जुलाई मंगलवार को जिला कलेक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 8 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली आगामी वीसी (VC) की पूर्व तैयारियों की समीक्षा भी की गई। इस बैठक में सभी राजकीय विद्यालयों के भवनों के मौका निरीक्षण की रिपोर्ट की समीक्षा करने, राजकीय विद्यालयों को जारी किए गए सुरक्षा प्रमाण पत्रों (Safety Certificates) की जांच करने, जर्जर और जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवनों की मरम्मत और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने, असुरक्षित स्कूल भवनों के स्थान पर विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने, वर्षा ऋतु से पूर्व स्कूल भवनों की छतों की साफ-सफाई, जल निकासी और विद्यार्थियों की सुरक्षा पुख्ता करने तथा पीएम श्री राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर,अधीक्षण अभियन्ता (सार्वजनिक निर्माण विभाग, डीडवाना-कुचामन), मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक/माध्यमिक, डीडवाना-कुचामन) और सहायक अभियन्ता आदि उपस्थित रहे। साथ ही, जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के समस्त अधिशाषी अभियन्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (V.C.) के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now