मणिपाल एजुकेशन एवं मेडिकल ग्रुप (MEMG) के ग्रुप एडवाइजर अभय जैन दूगड़ का ‘प्रज्ञा पुरस्कार’ के लिए चयन, लाडनूं में जताया गया हर्ष, किया गया स्वागत-सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मणिपाल एजुकेशन एवं मेडिकल ग्रुप (MEMG) के ग्रुप एडवाइजर अभय जैन दूगड़ का ‘प्रज्ञा पुरस्कार’ के लिए चयन,

लाडनूं में जताया गया हर्ष, किया गया स्वागत-सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्व भारती द्वारा ‘प्रज्ञा पुरस्कार’ के लिए जैन विश्व भारती के संरक्षक एवं आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति लाडनूं के ट्रस्टी अभय जैन दूगड़ (लाडनूं-बैंगलोर) का चयन किया गया है। उनके चयनित होने पर यहां जैन विश्व भारती के परिसर संयोजक धरमचंद लूंकड़, राजेन्द्र खटेड़ आदि ने उनका सम्मान किया गया। राजेन्द्र खटेड़ ने बताया कि अभय दूगड़ एक अनुभवी उद्यमी, गवर्नेंस विशेषज्ञ और समाजसेवी हैं, जिन्होंने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सतत विकास और हरित परियोजनाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अभय जैन सन् 2000 से 2020 तक अक्षय पात्र फाउंडेशन के सह-संस्थापक रहे। सन् 2008 से मणिपाल एजुकेशन एवं मेडिकल ग्रुप (MEMG) के ग्रुप एडवाइजर हैं। इनके कुशल निर्देशन में मणिपाल समूह के इंफ्रास्ट्रक्चर में आमूलचूल विकास हुआ। मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर एवं बेंगलुरु के लगभग 90 लाख वर्ग फीट के निर्माण कार्य में इनका मुख्य निर्देशन एवं मुख्य भूमिका रही। इनके निर्देशन में ही मणिपाल ग्रुप के अंतर्गत 7 अस्पतालों का निर्माण अथवा नवनिर्माण कार्य संपन्न हुआ है। सन् 2011 से 2023 तक मणिपाल युनिवर्सिटी जयपुर के बोर्ड मेंबर रहे। सन् 2003 से 2008 तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर (IIM) के बोर्ड मेंबर रहे। सन् 2003 से 2008 तक मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) जयपुर के बोर्ड मेंबर रहे। खटेड़ ने अभय जैन दूगड़ के चयन को एक सुयोग्य व्यक्ति का चयन बताया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

लाडनूं के राजकीय अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के उपकरणों सहित कायाकल्प, गोद लेने एवं उद्यान के पुनरुद्धार के लोकार्पण करवाया, भारत विकास परिषद् ने अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, स्टोररूम व ऑफिस का करवाया कायाकल्प, वार्ड में आधुनिक कार्डियक बेड लगाया, ईसीजी मशीन व अन्य उपकरणों के साथ वार्ड के पीछे के उद्यान के पुनरुद्धार करवाया

शहर चुनें

Follow Us Now