लाडनूं में भारत विकास परिषद के सम्पर्क पखवाड़े के तहत किया गया वयोवृद्ध लोगों का स्वागत-सम्मान, सेवा प्रकल्प के तहत गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा व गुड़

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में भारत विकास परिषद के सम्पर्क पखवाड़े के तहत किया गया वयोवृद्ध लोगों का स्वागत-सम्मान,

सेवा प्रकल्प के तहत गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा व गुड़

लाडनूं (kalamkala.in)। पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आज जहां बूढे-बुजुर्गों को घर में बोझ समझा जाता है, वहीं भारतीय संस्कृति के उपासक भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता सभी बुजुर्गों का मान-सम्मान करना अपना दायित्व समझता है। हाल ही में लाडनूं में भारत विकास परिषद शाखा द्वारा संचालित किए जा रहे अपने अभियान ‘संपर्क पखवाड़ा’ और ‘सेवा प्रकल्प’ के तहत परिषद सदस्यों ने उत्साह पूर्वक शहर के प्रमुख वयोवृद्ध शख्सियतों से मिल कर उनकी सुध ली और उनका सम्मान किया।

वयोवृद्ध लादूराम जैनाग्रवाल के घर पहुंच किया स्वागत-अभिनंदन

भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता अपने इस अभियान के तहत शुक्रवार को सर्वप्रथम समाज सेवी एवं श्री रामआनंद गौशाला के ट्रस्टी लादूराम जैनाग्रवाल के पास उनके निवास पर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उनके द्वारा गौशाला में किए गए सेवा कार्यों एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रदत्त सहयोग के अनुकरणीय कामों की प्रशंसा करते हुए सभी परिषद सदस्यों ने उनके प्रति आभार जताया और उनके सेवा कार्यों और सहयोग की निरन्तरता के लिए मंगलकामना की। साथ ही सभी ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सदस्यों ने उनका परिषद की और से दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर उनका स्वागत-अभिनन्दन किया।

वयोवृद्ध मदनलाल जैन से मिल महावीर स्कूल की यादें ताजा कीं

इसके बाद भाविप सदस्यों ने अपने अभियान ‘संपर्क पखवाड़ा’ के तहत लाडनूं की बड़ी और प्रसिद्ध रही महावीर बहूद्देश्यीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूरव में प्रधानाध्यापक पद पर रह चुके वयोवृद्ध मदनलाल जैन के निवास पर पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम लेते हुए उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सभी सदस्यों के लिए यह ताज्जुब की बात रही कि उन्होंने अपनी 96 वर्ष की आयु होने के बावजूद भी सभी सदस्यों को पहचान लिया और उनके विद्यार्थी जीवन की यादों को भी ताजा करते हुए उनसे चर्चा की। ज्ञात रहे उनके प्रधानाध्यापक के रूप में रहे कार्यकाल के दौरान लाडनूं का महावीर बहूद्देश्यीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को लाडनूं शहर की उच्च श्रेणी के विद्यालय का स्थान प्राप्त रहा था।परिषद की ओर से उनकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने और उनकी वयोवृद्ध वरिष्ठता को लेकर भारत विकास परिषद की ओर से दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर और उन्हें मोमेंटो प्रदान कर उनका स्वागत-सत्कार किया।

गायों को गुड़-चारा खिला कर सेवा प्रकल्प आयोजित

परिषद सदस्यों ने अपने ‘सेवा प्रकल्प’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ही बाद में लाडनूं के श्री रामआनंद गौशाला में पहुंच कर वहां गौ माताओं को एक पिकअप हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर परिषद से संरक्षक सुशील कुमार पीपलवा, प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी, प्रांतीय अंकेक्षक नितेश माथुर, अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सचिव सुरेश जाजू, कोषाध्यक्ष कैलाश घोडे़ला, पदम चंद जैनाग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, राजकुमार जैनाग्रवाल, अरुण जैनाग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now