तीन दिवसीय आईसीटी कार्यशाला में बताए अनेक वर्चुअल कार्यक्रमों के प्रयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तीन दिवसीय आईसीटी कार्यशाला में बताए अनेक वर्चुअल कार्यक्रमों के प्रयोग

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में आयोजित तीन दिवसीय सूचना संचार प्रोद्यौगिकी आधारित कार्यशाला में छात्राध्यापिकाओं को इंटरनेट गतिविधियों के संचालन, ईमेल बनाने, गूगल फार्म और उसके फंक्शंस, चैट जीपीटी अदि विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ उन्हें व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया। कार्यशाला में विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने वर्तमान में आईसीटी आधारित ज्ञान की आवश्यकता बताते हुए कहा कि अब हर विद्यार्थी को आईसीटी का ज्ञान होना जरूरी हो गया है। कार्यशाला में डॉ. अमिता जैन ने आईसीटी के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को ई-मेल आईडी बनाने और उसका प्रयोग करने के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल करवाते हुए इसका अभ्यास भी करवाया गया। कार्यशाला में छात्राध्यापिकाओं को गूगल फॉर्म बनानेएवं उसके फंक्शन के बारे में जानकारी देते हुए प्रयोगविधि समझाई। इसके आलावा चैट जीपीटी से भी रूबरू करवाया गया और इसकी कार्यविधि की जानकारी तथा अनेक वर्चुअल प्रयोगों से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। इस कार्यशाला में शिक्षा विभाग की 50 छात्राध्यापिकाओं ने भाग लिया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now