अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा ‘अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2025’ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, ऋषभद्वार भवन में हुआ प्रतियोगिताओं का समारोह पूर्वक आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा ‘अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2025’ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन,

ऋषभद्वार भवन में हुआ प्रतियोगिताओं का समारोह पूर्वक आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में ‘अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2025’ के अन्तर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन यहां ऋषभद्वार भवन में किया गया। साध्वीश्री कार्तिक यशा के सान्निध्य में आयोजित इस कॉन्टेस्ट के अंतर्गत 40 विद्यालयों का रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिनमें से 21 विद्यालयों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रतियोगिता में चित्रकला, निबंध, भाषण, कविता, एकल गायन व समूह गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंत्री राज कोचर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम विजेताओं को समिति द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

ये रहे अतिथि एवं निर्णायक 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र बरमेचा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चमन दुधौडिया एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं किड्स जोन प्रभारी, अनुविभा एवं अनिल खटेड़ रहे। प्रतियोगिता के निर्णायकगण में प्रेमलता बैगवाणी, अशोक दाधीच, राधेश्याम शर्मा, आलोक खटेड़, विशाखा शर्मा, स्नेहा सोनी आदि रहे। निर्णायकों एवं अतिथियों का सम्मान अणुव्रत समिति की ओर से किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रतियोगिता के नियम आदि दिशा-निर्देशों के बारे में संगठन मंत्री नवीन नाहटा ने प्रतिभागियों को जानकारी दी‌। अमृतवाणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित दूगड़ एवं तेरापंथी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र खटेड़ ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का आरंभ समिति की महिला सदस्याओं के मंगलाचरण संगान द्वारा किया गया। इन महिलाओं में अनिता चोरडिया, चंदा कोचर, अंजू बोकड़िया, रेणु कोचर, राज कोचर, कमला चोरड़िया व प्रेम बैद शहरियाबास शामिल रही। स्वागत वक्तव्य समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने प्रस्तुत किया।

ये थे प्रतियोगिता के प्रायोजक 

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रायोजक आरती-राकेश कठोतिया शुभकाम वेंचर्स, मुंबई थे। प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं में स्थानीय अणुव्रत समिति के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर तेरापंथ धर्मसंघ से सम्बद्ध सभी सभा-संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजिका सपना भंसाली ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह का संयोजन समिति सदस्य अंजू बोकड़िया ने किया। मंच संचालन महिला मंडल उपमंत्री रेणु कोचर ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now