करणी माता की कथा वाचन का आयोजन सीकर में 25 जुलाई से, महंत डॉ. करणी प्रताप सिंह करेंगे कथा वाचन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

करणी माता की कथा वाचन का आयोजन सीकर में 25 जुलाई से,

महंत डॉ. करणी प्रताप सिंह करेंगे कथा वाचन

सीकर (kalamkala.in)। यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के तत्वावधान में सीकर के रामलीला मैदान में ‘श्री करणी कथा’ का आयोजन 25 से 31 जुलाई तक किया जाएगा। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। सात दिनों के इस कथा आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दशरथ सिंह बरड़वा शेखावत ने कहा कि इस आयोजन में कथा वाचक एवं भजन प्रवाहक के रूप में महंत डॉ. करणी प्रताप सिंह एमबीबीएस देशनोक होंगे तथा भजन प्रवाहक किन्नू बन्ना रहेंगे। इस आयोजन में विशेष सहयोगी उद्योग रत्न मेघराज सिंह रॉयल (यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के चैयरमेन) हैं। दशरथ सिंह बरड़वा ने बताया कि करणी मां की कथा सुनने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। करणी माता के भक्त इस कथा को सुनने के लिए केवल सीकर ही नहीं बल्कि आस पास के समूचे क्षेत्र से लोग पहुंचेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now