जिले में 5 से 9  फरवरी तक जिले भर में लगेंगे हर गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिले में 5 से 9  फरवरी तक जिले भर में लगेंगे हर गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर

रामस्वरूप पंवार, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिले में गत 23 जनवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर इन शिविरों की शुरूआत की गई है।जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 5 फरवरी से 9 फरवरी को प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए लाभान्वित किया जायेगा।

5 व 6 फरवरी को इन गिरदावर सर्किल पर लगेंगे शिविर

जिला कलक्टर ने बताया कि 5 फरवरी को मौलासर, नगवाडा, सारडी, नावां, गच्छीपुरा व रोहिण्डी में इसी प्रकार से 6 फरवरी को खुनखुना, तोषिणा, घाटवा एवं बागोट में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किये जायेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now