महिलाओं ने सौंपा अपहरण व दुष्कर्म के सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग का ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं ने सौंपा अपहरण व दुष्कर्म के सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग का ज्ञापन

लाडनूं। तहसील के गांव लोढसर की एक महिला ने पुलिस महानिदेशक के नाम का एक ज्ञापन यहां उपखंड अधिकारी अनिल कुमार को देकर नाबालिग के अपहरण, निरोध करके रखने और दुष्कर्म के सहयोगी रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि उसके काका ससुर की नाबालिग पुत्री को गत 10 दिसम्बर को मुलजिम हरिओम स्वामी, निवासी- चौहानों का बास, तहसील- बानसुर, जिला- अलवर ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर ग्राम लोडसर से अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अवयस्क ननद द्वारा विरोध करने पर बन्दूक से उसके पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी और उसका घर से अपहरण करके सूरत ले गया। इस सम्बन्ध में पुलिस थाना जसवन्तगढ़ में 11 दिसम्बर को रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पीड़िता व आरोपी के सूरत में गोपालराम स्वामी के घर होने का पता चला, जहां गोपाल स्वामी ने उसकी नाबालिग ननद को अपने भतीजे हरिओम की पत्नी बनकर रहने और उसी के साथ शादी करने को कहा। यही बात गोपाल स्वामी की पत्नी संतोष देवी ने भी कही और कहा कि उनके पास बहुत पैसे हैं, जबकि ननद के परिवार वाले बहुत गरीब हैं और उसके पिता विकलांग है। वे उसकी किसी भी कार्रवाई को पुलिस को पैसे देकर दबा देंगें। गोपाल स्वामी व उसकी पत्नी सन्तोष देवी ने रात को उसकी नणद को अपने निवास स्थान म़े ऊपर के कमरे में जबरदस्ती हरिओम के साथ सुलाया, जहां रात भर हरिओम ने उसके साथ गलत काम किया। इससे उसकी नाबालिग ननद ब्लीडिंग से हालत खराब हो गई। गोपाल स्वामी की पत्नि को बताने पर कहा कि पहली बार में ऐसा हो जाता है और कुछ नहीं होने वाला। जब ननद ने वहां नहीं रहने को कहा तो गोपाल स्वामी ने उसे जबरन रोक लिया और कहा कि अब उसे वहीं रहना पड़ेगा। घर से बाहर कदम रखने पर उसकी हड्डियां भी नहीं मिलेगी। काफी पूछताछ और पुलिस की मदद से सूरत में गोपाल स्वामी के घर से उसकी नाबालिग ननंद व आरोपी हरिओम को घर से पकड़ा गया। सामने आने पर उसकी पीड़िता ननद ने जोर-जोर से रोकर अपने साथ घटित घटना के बारे में बताया। पुलिस ने अभियुक्त हरिओम को पकड़ कर जसवन्तगढ़ ले आई, लेकिन अन्य अभियुक्तों गोपाल स्वामी व उसकी पत्नि सन्तोष को नहीं लाई। इससे उसकी पुलिस से मिलीभगत का पता चलता है। वह अब उन्हें धमकियां भी देने लगा है। ज्ञापन में बताया गया है कि इस मामले में गोपाल स्वामी व उसकी पत्नी सन्तोष घर से अपहरण करवाने, अपने सूरत के घर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने के दोषी हैं। इन्हें भी गिरफ्तार किया जाने की मांग की है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now