लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर किया गया कार्ययोजना, संगठनात्मक तैयारियों, जन सम्पर्क सम्बंधी चिंतन, करणी निवास में हुई प्रभारियों व दिग्गजों की बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर किया गया कार्ययोजना, संगठनात्मक तैयारियों, जन सम्पर्क सम्बंधी चिंतन,

करणी निवास में हुई प्रभारियों व दिग्गजों की बैठक

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां मालासी रोड स्थित करणी निवास पर लाड़नूं नगरपालिका के चुनाव को लेकर एक बैठक की जाकर आगामी निकाय चुनाव सम्बंधी संगठन की तैयारियों, कार्ययोजना एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं विचार-विमर्श हुआ।बैठक के दौरान आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा चुनावी कार्ययोजना से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने एवं प्रत्येक बूथ पर प्रभावी चुनावी प्रबंधन सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर पालिका लाडनूं के चुनाव के सम्बन्ध में चुनाव समन्वय समिति के संभाग प्रभारी पूर्व सांसद देव जी पटेल, डीडवाना कुचामन के जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री व लाडनूं निकाय चुनाव प्रभारी रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, सहप्रभारी विशाल पार्थ, जिलामंत्री एवं चुनाव समन्वयक रामसिंह बेगसर, जिला मंत्री नीतेश माथुर, विधानसभा संयोजक हनुमान मल जांगिड़, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओडीट, विधानसभा के प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष श्री गौतम दत्त शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now