लाडनूं में विवाह समारोह की दावत में गए करीब 100 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार, उल्टी, दस्त व पेट दर्द से बेहाल लोगों को ले जाना पड़ा अस्पतालों में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में विवाह समारोह की दावत में गए करीब 100 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार,

उल्टी, दस्त व पेट दर्द से बेहाल लोगों को ले जाना पड़ा अस्पतालों में

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां कालीजी चौक में हुए एक शादी समारोह में रात्रिभोज के बाद गुरुवार सुबह मुंह-अंधेरे ही बड़ी संख्या में लोग तबियत बिगड़ने की शिकायत करने लगे और भोजन करने वाले लोग बड़ी संख्या में फूड प्वॉइजन के शिकार हो गए। उल्टी-दस्त, पेटदर्द से ग्रसित इन सभी बेहाल लोगों को सुबह-सुबह ही स्थानीय राजकीय चिकित्सालय, श्रीराम मंगलम होस्पिटल, घोड़ावत होस्पिठल, नवदीप होस्पिटल आदि अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनका उपचार प्रारम्भ किया गया। देखते ही देखते अस्पताल में फूड प्वाइजन के शिकार होकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच गए। करीब 100 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए, जिनमें से 65 को सरकारी अस्पताल में, 14 को घोड़ावत होस्पीटल में, 8 श्रीराम मंगलम होस्पीटल में और 7 मरीज नवदीप होस्पिटल में भर्ती किए गए। यह विवाह समारोह काली जी का चौक में राजू नाई की दो लड़कियों की शादी का आयोजन था। शादी के खाने में ये सभी लोग शामिल हुए और खाना खाया था, लेकिन उनकी तबियत बिगड़ कर उन सबको उल्टी, दस्त व पेट-दर्द की शिकायत होने लगी थी। बताया जाता है कि किसी खाद्य पदार्थ के गर्मी के कारण दूषित हो जाने से यह स्थिति बनी।

बरामदे में सुलाया गया सरकारी अस्पताल में मरीजों को

सरकारी अस्पताल में इन सब मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए जगह की कमी नहीं होने पाए, इसके लिए वार्ड के बाहर बरामदे में ही बेड लगा कर मरीजों सुलाया जाकर उपचार प्रारम्भ किया गया। राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए आने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी। बाद में चिकित्सकों ने 15-20 जनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी रहा। ऐसे सारे मरीज 65 से 70 की संख्या में पहुंच गए। छुट्टी देने के बाद भी 30-40 मरीज अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद भी एक-दो, एक-दो मरीजों का धीरे-धीरे आना बना रहा। चिकित्सकों के अनुसार किसी की हालत गंभीर नहीं है और बीमारी काबू में हैं, सभी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर लेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बादेड़ गांव को पंचायत मुख्यालय बनाने को लेकर सैंकड़ों ग्रामवासी उपखंड कार्यालय की तरफ महिला-पुरुष उमड़े, मुख्यालय बनाकर मानेंगे, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपना हक, मापदंड और सुविधाओं का किया बखान, धरना सातवें दिन भी रहा जारी, बंद नहीं होगा धरना-प्रदर्शन 

शहर पर कहर : पार्षदों ने रोकी विकास और सौंदर्यकरण की योजनाएं, समूचे लाडनूं के विकास के 35 करोड़ के काम कतिपय पार्षदों की हठधर्मिता के कारण अटके, योगक्षेम वर्ष 2026 में आचार्य श्री महाश्रमण के फरवरी में लाडनूं आगमन पर नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे विशेष बजट पर पानी फिरा

लाडनूं में तीन दिवसीय विकलांग सहायता शिविर में कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, ट्राई साईकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन आदि का होगा वितरण, भारत विकास परिषद का आयोजन मैढ स्वर्णकार भवन में 19 से 21 दिसम्बर तक