खेत में बिजली के टावर लगाने के मुआवजे की मांग को लेकर दो युवक टावर पर चढ़े, झरड़िया और लैड़ी के बीच लगाए जा रहे हैं 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन के टावर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेत में बिजली के टावर लगाने के मुआवजे की मांग को लेकर दो युवक टावर पर चढ़े,

झरड़िया और लैड़ी के बीच लगाए जा रहे हैं 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन के टावर

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम झेकरिया व लैड़ी के बीच 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन के विद्युत टावर पर दो युवक चढ़ गए। ये दोनों युवक खेत के मालिक किशनदास के दोहिते जगदीश और मुरारी हैं। इन युवकों की मांग है कि उनके खेत में जो टावर लगाया गया है, उसका मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने बताया कि यह उनके नाना किशनदास का खेत है, जिसके अंदर यह ये टावर लगे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। सूचना पर प्रशासन की ओर से लाडनूं तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे, पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, लाडनूं पुलिस थाना के थानाधिकारी महीराम बिश्नोई आदि पहुंच गए और विद्युत टावर पर चढे दोनों युवकों से समझाईश करने में लगे हैं। लम्बे समय तक दोनों युवक नीचे उतरने को राजी नहीं हुए। प्रशासन द्वारा उन दोनों से बार-बार अनुरोध और कोशिश की जा गई कि वे नीचे उतर आएं। इधर किसान नेता कॉमरेड भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा, दुर्गाराम खीचड़, रामदेव लंगा, शिव भगवान लैड़ी, भंवर लाल सारण, जगदीश गोदारा आदि भी प्रशासन से वार्ता करने के लिए मौके पर मौजूद रहे। अंत में प्रशासन द्वारा किसानों को समस्त प्रकार का मुआवजा देकर ही आगे काम करने का भरोसा दिलाया जाने पर दोनों युवक नीचे उतरने को राजी हुए और उन्हें टावर से नीचे उतारा जा सका।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now