अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा लम्पी रोग से ग्रसित पशुओं में घाव की समस्या के लिए नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराई दवाइयां
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन मारवाड़ मूंडवा व पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से चलित लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम हेतु ग्रसित पशुओं में घाव की समस्या से निजात पाने के लिए मरहम पट्टी, लोशन, इंजेक्शन, बोलस आदि दवाइयां अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा नोडल अधिकारी डॉ. रामजीत भाटी को उपलब्ध कराया गई। जिससे कि आसपास में गांव तक इस दवा का उपयोग ले सके। डॉक्टर ने बताया कि अभी वर्तमान में लंपी डिजीज से ग्रसित पशुओं में घाव मुख्य समस्या बन गई हैं, जिसका निवारण साफ-सफाई व मरहम-पट्टी ही हैं। कार्यक्रम में डॉक्टर अनिल वैष्णव व अंबुजा सीमेंट के कृषि अधिकारी गब्बर सिंह थे। प्रोग्राम मैनेजर प्रशांत रंगा की देखरेख में प्रदान की गई। प्रशांत रंगा ने बताया कि कमी होने पर और दवाई उपलब्ध कराई जाएगी।




